फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather June-August India second hottest quarter since 1970 says Report global warming

Weather: 1970 के बाद जून-अगस्त के बीच सबसे ज्यादा गर्म रहा मौसम, रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा

Wed, 18 Sep 2024 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 18 Sep 2024 02:46 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि जून से अगस्त 2024, साल 1970 के बाद दूसरी सबसे गर्म तिमाही रही। इस दौरान दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा भारतीय लोगों को जलवायु परिवर्तन के चलते अधिक तापमान झेलना पड़ा।

विज्ञापन
weather June-August India second hottest quarter since 1970 says Report global warming
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत में जून से अगस्त के बीच तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार, जून-अगस्त के बीच की तिमाही में साल 1970 के बाद सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। इस दौरान देश की एक तिहाई आबादी (42 करोड़ से ज्यादा) ने कम से कम सात दिनों तक खतरनाक गर्मी का सामना किया। यह रिपोर्ट अमेरिका स्थित क्लाइमेट सेंट्रल के जलवायु वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से इन तीन महीनों में से 29 दिन तापमान सामान्य से तीन गुना ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


1970 के बाद सबसे गर्म तिमाही
रिपोर्ट में कहा गया है कि जून से अगस्त 2024, साल 1970 के बाद दूसरी सबसे गर्म तिमाही रही। इस दौरान दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा भारतीय लोगों को जलवायु परिवर्तन के चलते अधिक तापमान झेलना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब दो करोड़ से ज्यादा लोगों को कम से कम 60 दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वैश्विक तौर पर दो अरब लोगों ने 30 दिन या उससे भी ज्यादा खतरनाक गर्मी झेली। यह सामान्य की तुलना में तीन गुना ज्यादा है। जलवायु परिवर्तन के असर के चलते भारत के विभिन्न शहरों में तापमान काफी ज्यादा रहा। इनमें तिरुवनंतपुरम, वसई-विरार, कावरत्ती, ठाणे, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर जैसे शहर गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। इन शहरों में जलवायु परिवर्तन के चलते 70 दिनों से ज्यादा समय तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, जो कि सामान्य की तुलना में तीन गुना ज्यादा है।
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में हुआ इजाफा
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में जून से अगस्त के बीच 54 दिनों तक तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। दिल्ली और कानपुर जैसे शहरों में ये संख्या और भी ज्यादा रही और इस दौरान औसत तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च तापमान से दुनियाभर में अरबों लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। क्लाइमेट एंड सस्टेनेबिलिटी इनीशिएटिव के कार्यकारी निदेशक वैभव प्रताप सिंह का कहना है कि जलवायु परिवर्तन का असर अब साफ तौर पर लोगों की सेहत और उनके व्यवसाय पर पड़ने लगा है। इसकी वजह से हर साल बाढ़, सूखे और हीट वेव की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिसका असर लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023-24 में अल नीनो प्रभाव और मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव के कारण दुनियाभर में मौसम की चरम स्थितियां देखने को मिल रही हैं। जनवरी-अगस्त की अवधि के दौरान वैश्विक तापमान 1991-2020 के तापमान से 0.70 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ये दावा किया जा रहा है कि साल 2024 रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस साल गर्मी में भारत ने 536 हीटवेव दिनों का अनुभव किया, जो 14 वर्षों में सबसे अधिक है, जिसमें उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र ने 1901 के बाद से सबसे गर्म जून दर्ज किया। देश ने जून में 181 हीटवेव दिन दर्ज किए, जो 2010 के बाद से सबसे अधिक है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया, जबकि कई इलाकों में रात का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में, 13 मई से लगातार 40 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, इस साल गर्मी से संबंधित लगभग 60 मौतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed