फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   weather in Himachal pradesh, warning of snowfall

मौसम ने बदली करवट, चोटियां फिर लकदक, आज व कल बर्फबारी की चेतावनी

Mon, 21 Jan 2019 06:20 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: रचना शर्मा Updated Mon, 21 Jan 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
weather in Himachal pradesh, warning of snowfall

पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। रविवार को कुल्लू, लाहौल और चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। रोहतांग में शाम तक 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। उधर, मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पूरे प्रदेश में 25 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। 

विज्ञापन




खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू, लाहौल और चंबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। लाहौल में हिमखंड गिरने की आशंका को देखते हुए भी चेतावनी जारी की है। रविवार को शिमला समेत पूरे प्रदेश का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2 से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा। रविवार को मढ़ी में 20 सेंटीमीटर, कोकसर में 2 सेंटीमीटर और सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रे में फाहे गिरने से मौसम ठंडा हो गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड : बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

चमोली जिले में रविवार को बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, उर्गम, निजमूला, डुमक व कलगोठ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर : त्रिकुटा पर्वत पर हुआ हल्का हिमपात

प्रदेश सहित धर्मनगरी में शाम को बारिश के साथ त्रिकुटा पर्वत पर हल्का हिमपात हुआ है। उधर, कश्मीर घाटी में बारामुला और कुपवाड़ा के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, अनंतनाग, बांदीपोरा, बडगाम, गांदरबल और कारगिल, कुलगाम, लेह, रामबन, डोडा, उधमपुर में भी मध्य स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 


रविवार को पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्खलन की आशंका के चलते श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को नाशरी इलाके में रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed