फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Updates : Delhi NCR Holi rain humidity sunny wind IMD

Weather Forecast: होली से पहले बदला मौसम, कहीं बारिश के आसार तो कहीं धूप ने किया बेदम

Thu, 25 Mar 2021 01:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 25 Mar 2021 01:08 PM IST
सार

  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में तापमान में वृद्धि होगी
  • होली से पहले दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश

विज्ञापन
Weather Forecast Updates :  Delhi NCR Holi rain  humidity sunny wind IMD
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में होली से पहले मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। गर्मी शुरू होने के बाद एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का दौर रुक-रुक कर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर में मौसम सामान्य रहने के साथ ही राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और केरल में बारिश की संभावना जताई है। जबकि इतर कई मैदानी क्षेत्रों में आज पारा चढ़ने से लोग गर्मी से बेदम हो गए।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक,  पिछले दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम के सामान्य रहने के बाद अब गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ घंटों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। होली के मौके पर भी मौसम में गर्माहट महसूस हो सकती है। हालांकि, होली से पहले दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 
विज्ञापन

 


रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

फिर बन रहे बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, होली के मौके पर इन दोनों राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और गर्जना के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में रविवार और सोमवार को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

मौसम में आए इस बदलाव से आशंका है कि रबी की खड़ी फसल को थोड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन और रात दोनों के ही तापमान में थोड़ी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed