फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Update temperature increased in north central India including Delhi IMD issues heatwave alert

Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर-मध्य भारत में चढ़ा पारा, भीषण गर्मी का दौर शुरू, आज लू चलने की संभावना

Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी शनिवार को भीषण गर्मी महसूस की गई। मैदानी इलाकों में जब 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच जाता है तो आईएमडी लू चलने की संभावना जताता है।
 

विज्ञापन
Weather Forecast Update temperature increased in north central India including Delhi IMD issues heatwave alert
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई की शुरुआत में हुई बरसात के चलते गर्मी से मिली राहत के दिन लद गए लगते हैं। अब झुलसा देने वाली गर्मी का समय आ गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में शनिवार को पारा चढ़ा। रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी शनिवार को भीषण गर्मी महसूस की गई। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मैदानी इलाकों में जब 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच जाता है तो आईएमडी लू चलने की संभावना जताता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के पार करने के बाद लू की स्थिति बनती है।
विज्ञापन


पोर्ट ब्लेयर के पास बना है चक्रवात मोचा
आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पैदा हुआ चक्रवात मोचा अंडमान निकोहार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-उत्तरपश्चिम में बना हुआ है। रविवार को इसके उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की बहुत अधिक संभावना है और यह बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू के बीच से गुजर सकता है। इस दौरान 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed