{"_id":"6449c47b173d2f228d0c3624","slug":"weather-forecast-update-heatwave-met-predict-rain-in-plains-snowfall-in-mountains-kashmir-himachal-uttarakhand-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: अगले पांच दिन भी भीषण गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: अगले पांच दिन भी भीषण गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश की संभावना
Thu, 27 Apr 2023 06:10 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:10 AM IST
सार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 30 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
weather
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अभी कम से कम पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, यानी भीषण गर्मी से राहत जारी रहेगी।
विज्ञापन
आईएमडी के मुताबिक 30 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी तो कहीं बिजली भी गिर सकती है। कुछ क्षेत्रों में आंधी भी चल सकती है। मौसम के इस मिजाज के चलते लगभग पूरे देश में अगले पांच दिन तक लू नहीं चलेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने ली करवट, बारिश संग गिरे ओले
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बुधवार को एकबार फिर से मौसम बदल गया। इस दौरान कठुआ के बिलावर के ऊपरी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कई जगह आंधी-तूफान से फसलों और अन्य का नुकसान हुआ है। मेंढर इलाके में पेड़ गिरने से एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन