फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today North India Heat Wave Continue Know UP Bihar Rain Weather Updates 4 may In Hindi

Weather Update: यूपी और बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, उत्तर भारत में 'लू' से राहत, जानें आज का मौसम

Wed, 04 May 2022 08:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 04 May 2022 08:06 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकांश राज्यों में इस समय लू नहीं चल रही है। इनमें से कई राज्यों में आंधी, तूफान, बादल, बारिश का मौसम बना हुआ है।  

विज्ञापन
Weather Forecast Today North India Heat Wave Continue Know UP Bihar Rain Weather Updates 4 may In Hindi
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश  में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसकी वजह से तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बिहार के 31 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी दी है। वहीं, यहां 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, सारण, सिवान, गोपालगंज वहीं दक्षिण मध्य बिहार की बात करें तो यहां पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, मैनपुरी और महोबा समेत अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना है। कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बांदा, जालौन, महोबा, कन्नौज, चित्रकूट, इटावा आदि जिलों में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा में हो रही तेज बारिश
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मंगलवार शाम से लगातार तेज बारिश जारी है। आईएमडी, भुवनेश्वर के अनुसार बुधवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अधिकारी उमाशंकर दास ने लोगों को बिजली गिरने से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ घंटों में कटक और भुवनेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को बिजली गिरने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। 

तेलंगाना के कई जिलों में बारिश 
तेलंगाना में भी जमकर बारिश हो रही है। यहां के कई इलाकों में जमाव हो गया है। लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है।


इन राज्यों में भी बारिश के आसार
आज तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, मेघालय में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed