फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Dense Fog in These Cities Know When Will Winter End IMD Update

Weather: इतनी सर्दी के बाद भी पहाड़ों पर क्यों नहीं गिर रही बर्फ? जानें किस खतरे का संकेत दे रहा यह अजीब मौसम

Tue, 16 Jan 2024 07:08 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 16 Jan 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Weather News: एक तरफ देश के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है तो दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में कम बर्फबारी हुई है। कम बर्फबारी से नदियों में पानी की मात्रा पर असर पड़ेगा।
loader
Weather Forecast Today Dense Fog in These Cities Know When Will Winter End IMD Update
मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के कई हिस्सों में भले ही ठंड का प्रकोप जारी है लेकिन पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कम हुई है। उधर अधिकतर क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। खराब मौसम के कारण कई ट्रेनें और उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। बीते दिन देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 




आइये जानते हैं पहाड़ी इलाकों में क्यों कम हो रही बर्फबारी?देशभर में मौसम का क्या हाल है? किन स्थानों में ज्यादा ठंड है? आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग की क्या चेतावनी है? ठंड से कब तक राहत मिल सकती है? 

बिना बर्फबारी के गुलमर्ग
बिना बर्फबारी के गुलमर्ग - फोटो : बासित जरगर
पहाड़ी इलाकों में क्यों कम हो रही बर्फबारी?
एक ओर जहां सर्दी से लोगों का हाल बेहाल है तो वहीं दूसरी ओर इस बार कई स्थानों पर बर्फबारी नहीं हुई है या कम हुई है। कश्मीर, शिमला जैसे बर्फीले स्थानों में इस समय हजारों पर्यटक स्नोबॉल का लुत्फ उठाते देखे जाते हैं। हालांकि, साल के इस समय में पर्यटकों के लिए ऐसे नजारे गायब रहे हैं।



कश्मीर में बर्फबारी न होने से पर्यटन को नुकसान पहुंचा है और खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के स्थगन का खतरा मंडराने लगा है। हिमालय के मध्य से निचले इलाकों में भी बर्फ की कमी देखी गई है।



अमर उजाला से बातचीत में भारत मौसम विज्ञान विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, 'कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अरब सागर से नमी नहीं खींच रहा है इसलिए कम बर्फबारी हो रही है। यह घटनाक्रम इसी साल हो रहा है, हर साल ऐसा नहीं होता है।'

कम बर्फबारी के प्रभाव के बारे में वैज्ञानिक रॉय ने बताया, 'कम बर्फबारी से पहाड़ों में बर्फ की चादरें कम होंगी जो ग्लेशियर को प्रभावित करेगा। इसके अलावा गंगा जैसी पहाड़ी नदियों में गैर-मानसून ऋतु में जो बर्फ के पिघलने के कारण पानी आता है वो नहीं आएगा। इस तरह से नदियों में पानी की मात्रा पर असर पड़ेगा।'

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग की चेतावनी - फोटो : Amar Ujala
देशभर में मौसम का क्या हाल है?
सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों और पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। यही हाल हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और गंगा तट वाले पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों का रहा। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, पंजाब, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बनी रही।

वहीं मंगलवार सुबह 05:30 बजे देश के कई हिस्सों में कोहरे की स्थिति देखी गई। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरा छाया रहा। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरे की स्थिति रही जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्के कोहरा छाया रहा।
 

दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा
दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में दृश्यता 500 मीटर या इससे भी कम:
  • पंजाब: पटियाला-25, अमृतसर-200; हरियाणा और चंडीगढ़: अंबाला-25, चंडीगढ़-25, हिसार-50 
  • उत्तर प्रदेश: बहराईच-25, वाराणसी-25, लखनऊ-25, सुल्तानपुर-200, बरेली-500, झांसी-500, गोरखपुर-500
  • बिहार: गया-25, पटना-500, भागलपुर-500 
  • उत्तर पश्चिमी राजस्थान: गंगानगर-50 
  • मध्य प्रदेश: ग्वालियर-50, सतना-50 
  • असम: तेजपुर-50, गुवाहाटी-500 
  • त्रिपुरा: अगरतला-50  
  • आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा-50 
  • पश्चिम बंगाल: दीघा-200, हल्दिया-200, डायमंड हार्बर-500, कोलकाता/अलीपुर-500, मालदा-500  दिल्ली: सफदरजंग-500, पालम-500 

मेरठ में घना कोहरा।
मेरठ में घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
इन स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट
बीते दिन देश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) था। यही हाल छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, रायलसीमा में कुछ स्थानों पर जबकि मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में रहा।  



हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कई स्थानों पर, पंजाब में कुछ स्थानों पर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, दक्षिण में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। सोमवार को देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) था। हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से काफी ऊपर (3.1°C से 5.0°C) तो गुजरात क्षेत्र में कई स्थानों पर सामान्य से ऊपर (1.6°C से 3.0°C) तापमान दर्ज किया गया। सामान्य से ऊपर तापमान असम और मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर जबकि नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भी दर्ज किया गया।  

बरेली में घना कोहरा
बरेली में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
यहां तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंचा
बिहार में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे (-5.1°C या उससे कम) था। यही स्थिति उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर, हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान और गंग से लगे पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिली। पंजाब के अधिकांश स्थानों पर, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से काफी नीचे (-3.1°C से 5.0°C), उप-हिमालयी पश्चिम में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से नीचे (-1.6°C से 3.0°C) तापमान रहा। बंगाल और सिक्किम और देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब है। बीते दिन पुनालुर (केरल) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में कंपकंपाती ठंड से परेशान लोग
दिल्ली में कंपकंपाती ठंड से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग की क्या चेतावनी है?
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान और चेतावनियां जारी की हैं। अनुमान में कहा गया कि एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और 17 और 18 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।  



16 से 18 जनवरी तक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान जताया गया है। वहीं 17 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है।

ठंड
ठंड - फोटो : अमर उजाला
कई हिस्सों में घने कोहरे और ठंडे दिन की चेतावनी
पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ के कई हिस्सों में रात या सुबह कुछ घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रह  सकता है। दिल्ली में 16 जनवरी की सुबह से 17 जनवरी की सुबह के दौरान, 17 जनवरी की रात और 18 जनवरी की सुबह को कुछ हिस्सों में और उसके बाद के 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में घना कोहरा रहेगा।

उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में 16 दिसंबर की सुबह से 17 दिसंबर की सुबह के दौरान रात या सुबह में कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है और अगले दो दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

16-20 जनवरी के दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में रात या सुबह में कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। 16-17 जनवरी के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 जनवरी, 2024 को यही स्थिति रह सकती है।

16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति और 17 जनवरी को कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है।

16 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है। 16 जनवरी को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है। वहीं 16 और 17 जनवरी को पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कुछ स्थानों पर शीत लहर या गंभीर शीत लहर की स्थिति होने का पूर्वानुमान है।

मौसम -लखीमपुर-
मौसम -लखीमपुर- - फोटो : SOCIAL MEDIA
अगले सात दिनों में कैसा होगा मौसम?
मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव की संभावना नहीं है। 

अगले दो दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान में कहा गया है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article