{"_id":"615914968ebc3e09f4371171","slug":"weather-forecast-three-october-rain-likely-in-north-india-region-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, बिहार-झारखंड में बरस रहे बादल, जानें अपने शहर का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, बिहार-झारखंड में बरस रहे बादल, जानें अपने शहर का हाल
Sun, 03 Oct 2021 08:06 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:06 AM IST
सार
मानसून सितंबर के आखिरी तक चला जाता है, लेकिन इस बार अक्तूबर में भी मानसून की बारिश लोगों को भिंगो रही है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुसीबत खड़ी कर दी है। बिहार, झारखंड, बंगाल, यूपी समेत आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में कई जगहों पर बारिश जारी है। पूरे बिहार में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बारिश की संभावना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की बारिश जाते-जाते भी लोगों को भिंगो रही है। सितंबर के आखिरी में मानसून अपना पैकअप कर लेता था, लेकिन इस बार अक्तूबर के पहले हफ्ते तक बारिश होती रहेगी। उत्तर भारत और दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन
बिहार, बंगाल, ओडिशा, समेत आंध्रप्रदेश , तमिलनाडु और कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली एनसीआर में पोस्ट मानसून बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। चक्रवाती तूफान का असर अब भी कई राज्यों पर दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कुछ राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, चार अक्तूबर तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार और झारखंड में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटों में सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा बारिश मुजफ्फरपुर में 233.5 मिमी दर्ज की गई है। वहीं, बक्सर में सबसे कम 117.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं शनविार को पटना समेत इसके आसपास के क्षेत्रों में भी आकाश में घने बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही।
हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार
हिमाचल में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान काले बादल छाए रहने के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बादल साफ रहने की उम्मीद है।