फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Heat Wave Alert in Rajasthan With These States Weather Updates News in Hindi

Weather Forecast : आज भी जारी रहेगा प्रचंड गर्मी व लू का दौर, राजस्थान की गर्म हवा झुलसा रही, जानें कब मिलेगी राहत

Sun, 15 May 2022 07:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 15 May 2022 07:49 AM IST
सार

अभी एक दो दिन और भीषण गर्मी के हालात बने रहेंगे, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर आने में कुछ देर है। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और विदर्भ में आज भी लू की स्थिति जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Heat Wave Alert in Rajasthan With These States Weather Updates News in Hindi
heat wave in india - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश के उत्तरी व उत्तर पश्चिमी व मध्य भारत में रविवार को भी प्रचंड गर्मी व लू का दौर जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी रविवार को लू चलने की संभावना है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। 

विज्ञापन


मई माह में अक्सर प्रचंड गर्मी पड़ती है और गर्मी के रिकॉर्ड टूटते व बनते हैं। 25 मई से शुरू होने वाले नवतपे में या इसके पूर्व कई बार मौसम बिगड़ता है। बहरहाल बात करें तो ताजा हाल की तो अभी एक दो दिन और भीषण गर्मी के हालात बने रहेंगे, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर आने में कुछ देर है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और विदर्भ में आज भी लू की स्थिति जारी रहेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल
सूरज के कड़े तेवरों ने शनिवार को दिल्ली को भट्टी की तरह तपा दिया। दिल्ली के बाहरी इलाकों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सफदरजंग पर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बीते छह साल और इस सीजन में सबसे अधिक रहा। इससे पहले 2016 में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। दिनभर लू के थपेड़ों के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। सबसे अधिक परेशानी घरों से बाहर निकले लोगों को हुई। दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका 47.2  डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा है। नोएडा में 45.1 व गुरुग्राम में 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज किया गया। पारा अधिक होने की वजह से इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम पारा 40 या इससे अधिक और सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब गंभीर स्तर की लू दर्ज की जाती है। वहीं, पारा सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर लू की घोषणा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी का बांदा सबसे गर्म रहा
शनिवार को देश में सबसे गर्म यूपी का बांदा रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, झांसी का पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर में तापमान 45.2 और उरई में 45 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी में प्रचंड गर्मी में सबसे ज्यादा बुंदेलखंड के जिले तप रहे हैं। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं ने बुंदेलखंड का पारा चढ़ा रखा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि अभी एक-दो दिन और 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पारा रह सकता है। इसके बाद एक-दो डिग्री कम होने के आसार हैं।

राजस्थान में हीटवेव की संभावना
राजस्थान के सभी जिलों में हीटवेव व तीव्र हीटवेव का अनुमान  है। पंजाब व हरियाणा भी इन दिनों पांचवीं हीटवेव की चपेट में है। शनिवार को पंजाब का मुक्तसर जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक मार्च के बाद से पंजाब में यह पांचवीं हीटवेव है।

इन राज्यों में कल से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
16 और 17 मई को देश के कई राज्यों में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और जलती चुभती गर्मी से फौरी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 मई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ छिटपुट से काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा के साथ गरज/बिजली/तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। 16 और 17 मई को उत्तरी पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है। 

यहां चलेगी आंधी, पड़ेंगे गरज के साथ छींटे
हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 16 मई को अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। रविवार को उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। 


बिहार- झारखंड में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिनों में बिहार, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती हैं। 16 मई तक केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराइकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग गरज/बिजली/ तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा का अनुमान है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में 17 मई तक अलग-अलग जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed