फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: 24 january 2021 imd alert for dense fog in delhi cold in north india snowfall cold waves

Delhi Weather: दिल्ली-यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा, जम्मू में बर्फबारी ने रोका यातायात

Sun, 24 Jan 2021 12:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Jan 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Delhi NCR News: 24 january 2021 imd alert for dense fog in delhi cold in north india snowfall cold waves
दिल्ली में मौसम: दिल्ली में फिर बढ़ सकती है ठंड - फोटो : PTI

जनवरी के आखिर दिनों तक उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह के समय कोहरे की धुंध है तो वहीं पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है।

विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान सहित भारत के कुछ राज्यों में अगले दो-तीन दिनों में शीतलहर की वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान है। यहां घना कोहरा रहने की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर से मामूली राहत जरूर दिखाई दे रही है लेकिन सुबह के समय कोहरे की चादर दिख रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने और तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं आने वाले दो-तीन दिनों में बिहार, उत्तरी मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया, दृश्यता घटकर हुई 100 मीटर

राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का अनुमान
राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में बीते कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिन में तापमान दो से चार डिग्री गिर सकता है और तेज ठंड पड़ सकती है। विभाग ने शनिवार को कई जिलों में शीतलहर व कोहरे की चेतावनी जारी की है। 

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आर. एस. शर्मा ने बताया कि कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से फिलहाल राज्य के ज्यादातर स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान औसत से दो से चार डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इस बीच राज्य में बीते चौबीस घंटे में 5.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पिलानी सबसे सर्द रहा।


बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रूका
जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी होने के बाद 270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यातायात रोक दिया गया। कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले जवाहर सुरंग के दोनों ओर बर्फबारी हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) शमशेर सिंह ने बताया कि जवाहर सुरंग के दोनों ओर सड़क काफी फिसलन भरी हो गई है, जिसके बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे वाहनों का आवागमन रोकना पड़ गया। उन्होंने कहा, 'शनिवार तड़के जवाहर सुरंग के दोनों ओर बर्फबारी शुरू हुई और जमीन पर अब भी चार इंच मोटी बर्फ की परत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed