फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Weather Forecast Update Today Latest News: Bihar Delhi Weather imd alert for rains and fog delhi cold north india weather prediction snow alert

Weather Today: बिहार के मौसम में आएगा बदलाव, जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों का हाल

Sat, 06 Feb 2021 11:16 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 06 Feb 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
India Weather Forecast Update Today Latest News: Bihar Delhi Weather imd alert for rains and fog delhi cold north india weather prediction snow alert
आज का मौसम (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इस विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। इस साल ठंड फरवरी के महीने में भी सता रही है। देश के उत्तरी और मध्य हिस्से अब भी शीतलहर की चपेट में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश होनी की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली में जहां शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। वहीं बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखा जाएगा। यहां कई हिस्सों में गरज तड़क के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब और हरियाण में शुक्रवार को तामपान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर होगी हल्की बारिश
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, मुरादाबाद और मेरठ मंडलों में दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। विभाग का अनुमान है कि शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा में तापमान दर्ज किया गया सामान्य से नीचे 
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। इसके कारण यहां सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में शनिवार और रविवार को कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मौसम में होगा बदलाव
बिहार के मौसम में अचानक से बदलाव देखा जाएगा। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर ओला पड़ने की संभावना है। इसके अलावा पचटना में बादल छाए रहेंगे और बूंदा-बांदी भी हो सकती है।

झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों के मौसम का मिजाज शनिवार को बदल सकता है। राज्य के एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) की स्थिति बन रही है।

मध्यप्रदेश में रहेगा हल्के से मध्यम कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के रीवा और सागर जिलों में और जबलपुर एवं उमरिया जिलों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा यहां बारिश भी हो सकती है। वहीं ग्वालियर और चंबल जिलों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

राजस्थान में पांच दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले चौबीस घंटे में कई जगह हल्की बारिश हुई। राज्य के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। वहीं अगले पांच दिनों तक यहां मौसम शुष्क रहेगा।

कश्मीर में शीतलहर से मिली थोड़ी राहत
कश्मीर में शुक्रवार को गुलमर्ग छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से अधिक दर्ज किया गया। इससे लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान के दो से तीन डिग्री नीचे जाने की आशंका है।

शिमला में बर्फबारी के बाद जमी बर्फ की मोटी परत
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बर्फबारी होने से यहां हर तरफ बर्फ की मोटी परत जम गई है। पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed