फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today IMD Heat Wave Alert in North India Monsoon Update News in Hindi

Weather Forecast: उत्तर भारत में फिर से 'हीट वेव' की वापसी, मानसून से पहले जमकर चढ़ेगा पारा; जानें अपने यहां का हाल 

Sun, 05 Jun 2022 08:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Jun 2022 08:06 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान, दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिन तक लू का प्रकोप रहेगा। वहीं असम, मेघायल, अरुणाचल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today IMD Heat Wave Alert in North India Monsoon Update News in Hindi
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर व मध्य भारत में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिली थी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आंधी-तूफान और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, अब यहां मौसम ने करवट ले ली है और उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से हीट वेव का असर दिखने लगा है। आलम यह है कि राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तापमान फिर से 40 डिग्री के पार हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान, दक्षिणी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिन तक लू का प्रकोप रहेगा। 

विज्ञापन


यहां मानसून पहुंचाएगा राहत 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, असम, मेघायल, अरुणाचल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा केरल, लक्ष्यद्वीप, जम्मू-कश्मीर, झारखंड में भी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में पारा 40 पार 
हल्द्वानी में सूरज की तपिश से जून के पहले सप्ताह में ही तापमान रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले 22 जून 2018 को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। गर्मी से झुलस रहे लोगों को अभी कुछ दिन और राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस समय नमी नहीं होने और ड्राई हवा के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पाकिस्तान से शुष्क हवाएं उत्तर भारत की तरफ बढ़ी हैं, इसका असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह इसी तरह गर्मी का प्रकोप रहेगा। बीच-बीच में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड
मैदानी राज्यों के साथ अब देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ भी तपने लगे हैं। चार दिन और प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तो गर्मी ने पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पारा 37 डिग्री पहुंच गया है। ऊना जिले के लोग भी 44 डिग्री सेल्सियस गर्मी का टॉर्चर सहने के लिए बेबस हैं। मैदानी राज्यों से भले ही पर्यटक राजधानी शिमला का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां भी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अमूमन राजधानी का औसत पारा 25 डिग्री से नीचे ही रहता है।

दिल्ली में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड
राजधानी में बीते 24 घंटे में सूरज ने आसमान से आग बरसाई। दिनभर लू के थपेड़ों के साथ दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 47 तक पहुंच गया। वहीं, शनिवार को दिन 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते पांच सालों में सबसे गर्म रहा। इससे पहले 2017 में अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भी प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।


गर्मी से तप रही घाटी 
जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम से हुई। इससे सुबह से ही गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवा ने अपना असर दिखाया। जम्मू में दिन के साथ रात में तपिश बढ़ी है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चढ़कर 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.2, बटोत में 31.3, कटड़ा में 39.6 और भद्रवाह में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के कई जिलों में भी दिन का तापमान तीस डिग्री के पास पहुंच गया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.2, पहलगाम में 24.3 और गुलमर्ग में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 20.2 और कारगिल में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed