फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forecast Today Weather Changing Due to Western Disturbances Possibility of Rain in Rajasthan Delhi

Weather forecast Today: पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बदल रहा मौसम, राजस्थान, दिल्ली समेत कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना

Wed, 02 Mar 2022 07:48 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 02 Mar 2022 07:48 AM IST
सार

विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो मार्च को देश के कुछ इलाकों में वर्षा के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Weather Changing Due to Western Disturbances Possibility of Rain in Rajasthan Delhi
मौसम - फोटो : self

विस्तार

ठंड की विदाई व गर्मी की दस्तक के बीच देश के कुछ हिस्सों में एक बार फिर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर सिस्टम बनने जा रहा है। इसके कारण राजस्थान और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आज छुटपुट वर्षा हो सकती है। 

विज्ञापन


विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो मार्च को देश के कुछ इलाकों में वर्षा के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज वर्षा की संभावना है। यहां पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा के आसार हैं।  उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में वर्षा की संभावना है। 
विज्ञापन


लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां हो सकती है वर्षा

  • आईएमडी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरु, नागौर, सीकर तथा झुंझुनू जिलों के कुछ भागों में बुधवार को दोपहर के बाद बारिश के आसार हैं।  
  • दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। 
  • दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।
  • अगले 48 घंटों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 
  • तमिलनाडु के दक्षिणी और तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 
  • 4 मार्च तक केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा हो सकती है। 
  • 3 मार्च को पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छुटपुट वर्षा के आसार हैं। 


यहां पड़ेगी बर्फ
देश के पर्वतीय क्षेत्रों के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होती रहेगी। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जम्मू का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। श्रीनगर में बादल छाए रहेंगे।  न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed