फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert whole North India including Delhi is in the grip of severe cold

दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में, नए साल पर और कंपकंपाएगी ठंड

Wed, 30 Dec 2020 04:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Dec 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
Weather Alert whole North India including Delhi is in the grip of severe cold
शीत लहर - फोटो : पीटीआई

राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। दिल्ली में मंगलवार को तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि यह तापमान दो डिग्री तक नीचे जा सकता है। नए साल का आगमन भीषण सर्दी के साथ होने का भी अनुमान जताया है। कश्मीर घाटी में मंगलवार को मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई, वहीं घने कोहरे के कारण जम्मू में विमान सेवा बाधित हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ से नए साल की पूर्व संध्या पर उत्तर पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड पडे़गी। अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री कम हो सकता है। इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भी 30 और 31 दिसंबर को सामान्य से भीषण शीत लहर का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इस बीच मुंबई में इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे के कारण जम्मू में चार उड़ानें रद्द
घने कोहरे से जम्मू में विमान सेवा प्रभावित हुई है। मंगलवार को जम्मू हवाई अड्डे से संचालित चार उड़ानों को रद्द किया गया, जबकि सात अन्य उड़ानों में देरी हुई। जम्मू हवाई अड्डे के निदेशक प्रभात रंजन बेउरिया ने कहा कि खराब दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुबह नौ बजे हवाई अड्डे की दृश्यता शून्य थी। दोपहर एक बजे के बाद थोड़ा सुधार हुआ।


घाटी में हिमपात, सबसे ठंडा गुलमर्ग
कश्मीर घाटी में मंगलवार को ज्यादातर स्थानों पर मध्यम दर्जे के हिमपात से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए। उन्हें उम्मीद है कि नए साल के मौके पर सैलानियों की आवक बढ़ेगी और उनका कारोबार जोर पकड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि सुबह श्रीनगर बाद दोपहर को बडगाम, पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग और दक्षिण कश्मीर के जिलों में भी बर्फबारी हुई। जबकि सैलानियों ने पटनीटॉप में बर्फबारी का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed