फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert: Temperatures may rise again in Delhi NCR drizzle will provide relief in between

Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बढ़ सकता है पारा, उमस करेगी परेशान; बीच में बूंदाबांदी देती रहेगी राहत

Tue, 08 Jul 2025 08:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 08 Jul 2025 08:09 PM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में इस हफ्ते पूरे सात दिन गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
Weather Alert: Temperatures may rise again in Delhi NCR drizzle will provide relief in between
मौसम का हाल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी में वीकेंड में हुई बारिश के बाद मौसम काफी हद तक हो गया है। हालांकि नमी फिर से बढ़ गई और दिल्ली में उमस फिर से लौट आई है। लेकिन मानसून ट्रफ अभी भी दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्र के पास बनी हुई है, जिससे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन ट्रफ का पश्चिमी सिरा अब थोड़ा उत्तर की ओर खिसक गया है, जिससे यह दिल्ली से कुछ सुरक्षित दूरी पर पहुंच गया है। जिससे अब दिल्ली में बारिश की संभावना बहुत कम हो गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में इस हफ्ते पूरे सात दिन गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। विभाग ने 9 जुलाई को दिल्ली एनसीआर के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


10 जुलाई से लेकर 14 जुलाई के दौरान दिल्ली के साथ एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। कुल मिलकर 10 से 14 जुलाई के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में बीते 12 दिन से हवा की गुणवत्ता यानी एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली की हवा के ऐसा ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि,दिल्ली में 9 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश पड़ सकती हैं, लेकिन यह टच एंड गो जैसी स्थिति होगी यानी कहीं-कहीं थोड़ी बारिश तो कहीं बिल्कुल सूखा। लेकिन 10 जुलाई की स्थिति थोड़ी बेहतर लग रही है, जब एनसीआर के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इस समय तक कम दबाव वाला सिस्टम उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश की ओर खिसक जाएगा और ट्रफ रेखा दिल्ली के दक्षिण में आ जाएगी। ट्रफ लाइन का किसी भी स्थान से गुजरना चाहे वह उत्तर हो या दक्षिण बारिश के लिए अनुकूल होता है।


एजेंसी का अनुमान है कि, दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में 11 से 16 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि, ऐसी कोई तेज या भारी बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे है, जो आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सके। लगातार होती रहने वाली हल्की बारिश से तापमान नियंत्रित रहेगा और इस दौरान 35 डिग्री सेल्यिस से नीचे बना रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed