फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Alert temperature rise in November, cold session stuck in North India including Delhi-NCR

Weather Alert: नवंबर में हो रही गर्मी, जाने दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में कहां अटकी ठंड?, इसलिए हुआ ये बदलाव

Mon, 04 Nov 2024 05:35 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

Weather Alert: मौसम विभाग का कहना है कि, दिल्ली-एनसीआर में 10 नवंबर के बाद हल्की-हल्की ठंड पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में 10 नवंबर के बाद से गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के आखिरी हफ्ते से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 10-12 नवंबर के बीच गुलाबी ठंड शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Alert temperature rise in November, cold session stuck in North India including Delhi-NCR
मौसम अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन अभी भी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन अब जल्द ही लोगों को इससे भी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि, अगले कुछ दिनों में उत्तर और पूर्वी भारत में तीन डिग्री तक पारा गिरने की संभावना है। पांच से दस नवंबर के बीच  उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि, दिल्ली-एनसीआर में 10 नवंबर के बाद हल्की-हल्की ठंड पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में 10 नवंबर के बाद से गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के आखिरी हफ्ते से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 10-12 नवंबर के बीच गुलाबी ठंड शुरू हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त ठंड का हल्का-हल्का अहसास होने लगा है। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में इस सप्ताह सर्दी बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा में 15 नवंबर के बाद से हल्की ठंड शुरू हो सकती है। जबकि बिहार और झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 15 से 20 नवंबर के बाद सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि, दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही रात में ठंड बढ़ने लगी है। वहीं सुबह भी हल्की-हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर का कहना है कि, फिल्हाल राजधानी दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना नहीं है। अगले चार दिनों तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजस्थान पर स्थित एंटीसाइक्लोन की वजह से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बनी रहेंगी। 10 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो 10 से 12 नवंबर के बीच पहाड़ों के मध्य और ऊंचे हिस्सों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी ला सकता है। जबकि निचले हिस्सों में केवल बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले राजस्थान का मौसमी एंटीसाइक्लोन कमजोर और हटने लगेगा, जिससे हवा का पैटर्न बदलकर हल्का हो जाएगा। ऐसी स्थिति में न्यूनतम तापमान फिर से बढ़ सकता है, जिससे सर्दियों की ठंडक में और देरी होगी। राजधानी और उसके उपनगरों में सर्दियों की ठंडक की उम्मीद केवल मध्य नवंबर के बाद ही की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दियों की ठंडक अभी भी दूर
अभी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में सर्दियों की ठंड ने दस्तक नहीं दी हैं। स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि, नवंबर के पहले पांच दिनों का सामान्य तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहता हैं, जो महीने के अंत तक घटकर 10 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। नवंबर सबसे कम वर्षा वाला महीना होता है, जिसमें औसत 4 मिमी से भी कम बारिश होती है। हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों में भी इस अवधि के दौरान सबसे कम वर्षा होती है। इसलिए, सर्दी की ठंडक तभी आती है जब उत्तरी पहाड़ों में भरपूर बारिश और बर्फबारी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed