{"_id":"615a66aa8ebc3e0dd378ac10","slug":"weather-alert-heavy-rain-then-this-story-7-oct-winter-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा रहेगा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Mon, 04 Oct 2021 08:10 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 04 Oct 2021 08:10 AM IST
सार
भारत से मानसून जाने को तैयार नहीं। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। राज्य सरकारें इस पर नजर बनाए हुए हैं। यहां तक मुख्यमंत्री खुद ही क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए सड़क मार्गों के जरिए हालात का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कहीं पर हल्की से तेज बारिश हो रही है तो कहीं- कहीं उमस भरी गर्मी से लोग हालाकान हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र समेत आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बादल बरस रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में सात अक्तूबर तक भारी बारिश की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, सात अक्टूबर तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और कई जिलों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। कम दबाव के चलते ऐसा देखने को मिलेगा। इसके बाद मानसून लगभग खत्म हो जाएगा। कम दबाव वाले क्षेत्र भी नहीं बन सकेंगे।
विज्ञापन
अगले महीने से गुलाबी ठंड का असर
पहाड़ी क्षेत्रों से सर्द हवाएं चलने लगेंगी और गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। वहीं, बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इसके अलावा कुछ बचे जिलों में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की आशंका जताी है।
विज्ञापन
बिहार में बादल छाए रहने की आशंका
दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो आसममान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की आशंका बहुत कम है। दिल्ली-एनसीआर का तापमान न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतंम तापमान 36 डिग्री सिल्सियस रहने का अनुमान है।