फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather alert: Entire India will get wet in the next 72 hours heavy rains may increase problems in 15 states

Weather alert: अगले 72 घंटों में भीगेगा पूरा भारत, इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश से बढ़ सकती है परेशानी!

Thu, 01 Aug 2024 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 01 Aug 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के दौरान देश के पूर्व-पश्चिम, मध्य, दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार रविवार तक मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा और गुजरात में भी अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।
loader
Weather alert: Entire India will get wet in the next 72 hours heavy rains may increase problems in 15 states
IMD - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के कई हिस्सों में हुई जोरदार बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 31 जुलाई को दिल्ली में हुई जोरदार बारिश से जहां आम लोगों को राहत मिली, लेकिन कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर से बारिश का अनुमान जताया है। 15 राज्यों में 5 अगस्त तक बारिश की संभावना व्यक्त की है।



भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के दौरान देश के पूर्व-पश्चिम, मध्य, दक्षिण प्रायद्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि शनिवार रविवार तक मध्य महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कोंकण, गोवा और गुजरात में भी अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी तेज बारिश हो सकती है। तीन अगस्त तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। पांच अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा और केरल में भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) का अलर्ट जारी किया है।


गुजरात में फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर
इस बीच गुजरात में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने तीन और चार अगस्त को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं गुजरात में अगले सात दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। गुजरात से सटे राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में बुधवार रात से तेज बारिश हो रही है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

आधे से ज्यादा एमपी में होगी तेज बरसात
इधर, मध्यप्रदेश में इस सीजन की 51 फीसदी यानी 18.9 इंच बारिश हो चुकी है। जुलाई में कोटे से ज्यादा पानी गिर गया। अब अगस्त में भी ऐसी ही बारिश की संभावना है। अगस्त के पहले ही दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होकर अगले 4 दिन तक बना रहेगा। एक अगस्त को भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हालांकि बुधवार से ही सिस्टम की एक्टिविटी नजर आई। भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी समेत 13 जिलों में बारिश हुई। अभी मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश से थोड़ी ऊपर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर की ओर है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। अब इनकी स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसलिए अगले 4 दिन के लिए प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले 4-5 दिनों में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश की संभावना हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा के लिए 1 से 4 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एक, दो और तीन अगस्त तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed