फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We will win and the opposition will form the government: Congress

सफल होगा महागठबंधन, हम जीतेंगे और विपक्ष की सरकार बनेगी: कांग्रेस

Mon, 11 Mar 2019 02:52 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Mar 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
We will win and the opposition will form the government: Congress
अशोक गहलोत, नरेंद्र मोदी (फाइल)

लोकसभा चुनावों की तारीखें घोषित होने के बाद कांग्रेस का कहना है कि हम जीतेंगे और देश में विपक्ष की ही सरकर बनेगी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और महासचिव संगठन केसी. वेणुगोपाल ने संयुक्त रूप से साफ कर दिया है कि एनडीए के खिलाफ भले ही चुनाव से पहले कि किसी महागठबंधन जैसा स्परूप सामने नहीं आया है लेकिन नतीजे आने के बाद विपक्षी दलों की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि देश में बदलाव का वक्त है और कांग्रेस मोदी सरकार को उखाड़ फेकेगी। मोदी जी ने 2014 में जो कहा वो हुआ नहीं। पीएम मोदी अगर वॉलीवुड के एक्टर होते तो ज्यादा कामयाब होते, क्योंकि लटके झटके के साथ बात करते हैं। काम कुछ नहीं किया सिर्पु बातें की हैं। उन्होंने पांच सालों के शासन में स्वायत्त संस्थाओं पर चोट पहुंचाई है। मोदी की सरकार में सब कुछ गायब हुआ है। कालाधन लाने का वादा था लेकिन देश के करोड़ों रुपए लेकर लोग गायब हो गए। दो करोड़ रोजगार देने की बात भी गायब हो गई। भ्रष्टाचार की बातें करने वाले के शासन में लोकपाल भी गायब रहा। 15-15 लाख रुपए आने की बात कहीं लेकिन वो भी गायब है। 
विज्ञापन


उन्होंने मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि आम लोगों से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दूसरे मुद्दे उठाए जाते हैं सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के शौर्य का राजनीतिकरण कर देश को गुमराह किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed