फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   we will not miss any steps to protect the nation said PM Narendra Modi

राष्ट्र की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं चूकेंगे: पीएम मोदी

Mon, 28 Jan 2019 03:51 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Mon, 28 Jan 2019 03:51 PM IST
सार

  • भारत शांति का प्रबल समर्थक है लेकिन वह राष्ट्र की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं चूकेंगे ।
  • हमारी सेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हम छेड़ते नहीं हैं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो फिर छोड़ते भी नहीं हैं।

विज्ञापन
we will not miss any steps to protect the nation said PM Narendra Modi
नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत शांति का प्रबल समर्थक है लेकिन वह राष्ट्र की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं चूकेंगे। नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) के कैडेटों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हमारी सेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हम छेड़ते नहीं हैं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो फिर छोड़ते भी नहीं हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम शांति के प्रबल समर्थक हैं लेकिन राष्ट्र की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से चूकेंगे नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हर वह कड़ा और बड़ा फैसला लिया जाएगा, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान हो, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान हो, पर्यावरण से जुड़े मुद्दे हों, जन-जागरण के मुद्दे हों, ऐसे अनेक मुद्दों को लेकर एनसीसी के कैडेट्स ने प्रशंसनीय कार्य किये हैं । मोदी ने कहा, आज पूरा विश्व कह रहा है कि भारत ना सिर्फ संभावनाओं से भरा हुआ देश है, बल्कि उनको साकार भी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed