{"_id":"574473204f1c1bbd27690c15","slug":"we-will-catch-soon-dawood-ibrahim-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कहीं भी क्यों न छुपा हुआ हो, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा दाऊद इब्राहिम'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'कहीं भी क्यों न छुपा हुआ हो, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा दाऊद इब्राहिम'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
- फोटो : Getty
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दाऊद इब्राहिम को जल्द ही पकड़े जाने का दावा किया है। दाऊद की गिरफ्तारी के बारे में किसी निश्चित समय का ऐलान न करते हुए उन्होंने कहा कि वह (दाऊद इब्राहिम) चाहे विश्व के किसी भी देश में क्यों न छिपा हुआ हो भारत सरकार उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि दाऊद एक वैश्विक आंतकवादी है। उसका पकड़ा जाना भारत के लिए जरुरी है। उसे पकड़ने के लिए वैश्विक एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। उससे जुड़े सभी कागज़ात भारत पहले ही पाकिस्तान को सौंप चुका है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने फिर इस बात को दोहराया है। कि पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने का दावा किया था। आईएसआईएस की तरफ से हाल में ही जारी वीडियो पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए आईएसआईएस के वीडियो को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन