फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We understand India’s concerns said Chinese ambassador over Masood Azhar

मसूद अजहर पर बोला चीन- भारत की चिंताओं को समझते हैं, जल्द करेंगे समाधान

Sun, 17 Mar 2019 12:51 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: यशवीर सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
We understand India’s concerns said Chinese ambassador over Masood Azhar
भारत में चीन के राजदूत लुओ जाओहुई - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकी मसूद अजहर को चौथी बार वीटो का इस्तेमाल कर बचाने वाले चीन का रविवार को बयान आया है। भारत में चीन के राजदूत लुओ जाओहुई ने इस मामले में भारत की चिंताओं पर भी जोर दिया है।


loader

उन्होंने कहा, "मसूद अजहर के बारे में हम सब समझते हैं और हम इस मामले पर पूरी तरह से विश्वास करते हैं। हम भारत की चिंताओं को समझते हैं और आशावादी हैं कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।"
 
राजदूत ने दिल्ली में चीनी दूतावास में होली समारोह के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि ये मामला (यूएनएससी 1267 सूची में मसूद अजहर) जल्द की सुलझ जाएगा। यह केवल तकनीकी होल्ड है, जिसका मतलब है कि इसपर लगातार परामर्श करने के लिए समय है। यह हल हो जाएगा मुझपर विश्वास कीजिए।

लुओ ने आगे कहा कि बीते साल हुए वुहान सम्मेलन के बाद दोनों ओर से सहयोग सही ट्रैक और फास्ट ट्रैक पर है। हम इस सहयोग से संतुष्ट हैं, भविष्य को लेकर आशावादी हैं।
 
बता दें बुधवार को चीन ने चौथी बार भारत की कोशिश को नाकाम करते हुए आतंकी मसूद अजहर को बचाया है। चीन के इस कदम को भारत ने निराशाजनक बताया। भारत के पास अजहर के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उसे उम्मीद भी थी कि अजहर वैश्विक आतंकी घोषित हो जाएगा। लेकिन चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान का साथ देने के लिए आतंक का साथ देने से भी नहीं कतराया।

सूत्रों के मुताबिक चीन को पाकिस्तान के साथ कई मुद्दे सुलझाने हैं क्योंकि वो जानता है कि पाकिस्तान की धरती पर कई आतंकी संगठन काम कर रहे हैं और जो चीनी हितों के भी खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed