{"_id":"583ae6a94f1c1b6a2f0881d1","slug":"we-re-as-indian-as-maruti-paytm-founder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेटीएम के संस्थापक ने कहा- हम भी मारुति जितने ही भारतीय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पेटीएम के संस्थापक ने कहा- हम भी मारुति जितने ही भारतीय
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sun, 27 Nov 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के अहम स्वामित्व को लेकर आलोचना का सामना कर रही कंपनी पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी विजय शेखर शर्मा ने जोर देकर कहा कि ई-कॉमर्स और भुगतान प्लेटफॉर्म उतनी ही भारतीय है, जितनी मारुति है। हमें भारत की कहानी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर गर्व है।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा, ‘हम मारुति जितने ही भारतीय हैं। हम प्रत्येक रूप में भारतीय हैं। कभी सरकार के नियंत्रण वाली मारुति की बहुलांश हिस्सेदारी जापानी कार कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्प के पास है। सुजुकी के पास मारुति की 56.21 फीसदी हिस्सेदारी है और यह इसकी एकमात्र प्रवर्तक है।’
विज्ञापन
पेटीएम ने हाल में सरकार के नोटबंदी के कदम की सराहना की है। कंपनी ने इस बारे में अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन छापे हैं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है। पेटीएम की सबसे बड़ी शेयरधारक चीन की कंपनी अलीबाबा है। देश की सबसे बड़ी मोबाइल वॉलेट ऑपरेटर में उसकी हिस्सेदारी 40 फीसदी से अधिक हो गई है।
विज्ञापन