फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We miss on security in Uri: Manohar

Uri Attack: रक्षा मंत्री ने माना सुरक्षा में हुई चूक, पर पाक को सबक जरूर सिखाएंगे

Wed, 21 Sep 2016 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
We miss on security in Uri: Manohar
मनोहर परिकर - फोटो : PTI

उड़ी आतंकी हमला मामले में सुरक्षा में हुई चूक को स्वीकार करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। परिकर ने कहा कि इस हमले के गुनाहगारों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी प्रधानमंत्री के आश्वासन को महज बयान न समझा जाए।

विज्ञापन


पाकिस्तान को हर हाल में सबक सिखाने की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जवाब कैसे और कब देना है यह प्रधानमंत्री तय करेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने हमले में सेना के स्तर पर हुई सुरक्षा की चूक को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कहीं तो गलती हुई है।
विज्ञापन


उड़ी आतंकी हमला मामले में रक्षा मंत्री ने पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ सीधा और तीखा हमला बोला है। इस मामले में पाकिस्तान की छटपटाहट और बयानबाजी को उन्होंने खाली बर्तन का शोर करार दिया। परिकर ने कहा कि वह ज्यादा बात करने में नहीं बल्कि चीजों को सीधे लागू करने में यकीन रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के में न लिया जाए पीएम का आश्वासन

We miss on security in Uri: Manohar
मनोहर - फोटो : ANI

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों के गुनाहगारों के खिलाफ कार्रवाई संबंधी प्रधानमंत्री के आश्वासन को महज बयान समझ कर हलके में न लें। पाकिस्तान को हर हाल में सबक सिखाया जाएगा।

यह कब होगा और कैसे होगा यह खुद प्रधानमंत्री तय करेंगे। परिकर ने कहा कि सरकार इस हमला मामले में बेहद गंभीर है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बदले पाकिस्तान की महज बयानबाजी अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

सुरक्षा चूक संबंधी सवाल के जवाब में परिकर ने कहा कि निश्चित रूप से इस संवेदनशील मामले में चूक हुई है। बतौर एक देश हमें सुनिश्चित करना होगा कि ऐसा दुबारा न हो। दोबारा ऐसा न हो इसकेलिए वह खुद कड़े कदम उठाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed