तमिलनाडु: पलानीसामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 15 दिन में साबित करेंगे बहुमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को अन्नाद्रमुक को शशिकला के परिवार के सदस्यों के हाथों में जाने से बचाने के प्रण को एक बार फिर दोहराया है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि 'जब तक अम्मा का शासन स्थापित नहीं हो जाता, हमारा धर्मयुद्ध जारी रहेगा।'
> 15 दिन में बहुमत साबित करेंगे पलानीसामी।
Chennai: E. Palanisamy takes oath as next Tamil Nadu CM pic.twitter.com/LaRxCgGvsZ
— ANI (@ANI_news) February 16, 2017
> 31 विधायकों के साथ पलानीसामी ले रहे हैं शपथ।
Chennai: Tamil Nadu cabinet and CM-designate E. Palanisamy's oath ceremony to begin at Raj Bhavan, shortly. pic.twitter.com/sso57mYksH
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) February 16, 2017
। पलानीसामी ने गवर्नर को 124 विधायकों के सपोर्ट की लिस्ट सौंपी थी।
Chennai: Tamil Nadu Cabinet being sworn in pic.twitter.com/f4d45NngvO
— ANI (@ANI_news) February 16, 2017
31 ministers including Tamil Nadu CM E. Palanisamy to take oath today. pic.twitter.com/Jlt5tQcOuf
— ANI (@ANI_news) February 16, 2017
> तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटें हैं। एआईएडीएमके के पास 135 और डीएमके के पास 89 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 8 सीट और मुस्लिम लीग के पास एक सीट है।
> वीके शशिकला के करीबी ई पलानीसामी को गवर्नर ने सरकार बनाने के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि वह आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगे।
> पवलानीसामी को बहुमत सिद्ध करने के लिए 15 दिन मिलेंगे।
> पलानीसामी के साथ 31 विधायकों के शपथ लेने की बात सामने आ रही है।
> वहीं, पनीरसेल्वम ने कहा कि शशिकला के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
We'll continue with our 'dharm yudh' until Amma's rule is established: #OPanneerselvam pic.twitter.com/a3drOP2ont
— ANI (@ANI_news) February 16, 2017
We will not let the party (AIADMK) go into the hands of few of #VKSasikala's family members: #OPanneerselvam (file pic) pic.twitter.com/DMxKrNy93t
— ANI (@ANI_news) February 16, 2017
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि 'हम पार्टी (अन्नाद्रमुक) को शशिकला के परिवार के कुछ सदस्यों के हाथ में नहीं जाने दे सकते हैं।'
चुनाव आयोग से मिलेगा पन्नीरसेल्वम गुट
इस संदर्भ में पन्नीरसेल्वम गुट गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। पन्नीरसेल्वम की ओर से अन्नाद्रमुक के सांसद वी. मैत्रेयन शाम को चुनाव आयोग से मिलेंगे। वी. मैत्रेयन चुनाव आयोग को इस बात की जानकारी देंगे कि किन हालातों में पन्नीरसेल्वम से इस्तीफा लिया गया।
AIADMK MP V.Maitreyan from #OPanneerselvam's faction to meet Election Commission officials in Delhi at 2.45 pm pic.twitter.com/kHLhGgts5H
— ANI (@ANI_news) February 16, 2017
शशिकला के खिलाफ बगावत का रास्ता चुनने वाले पन्नीरसेल्वम ने आरोप लगाया था कि उनसे जबरन इस्तीफा लिया गया। इसके साथ ही उन्होंने शशिकला की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को भी जिम्मेदार ठहराया।
बुधवार को बेंगलुरु कोर्ट में सरेंडर करने से पहले शशिकला ने पन्नीरसेल्वम और उनके समर्थकों को पार्टी से बाहर कर दिया। पन्नीरसेल्वम को धोखेबाज करार देते हुए शशिकला ने उन पर डीएमके के साथ मिलकर अन्नाद्रमुक सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया।