फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We have a report that Amit Shah doesn't have any flu said BK Hariprasad, Congress

अमित शाह की बीमारी पर फिर बोले कांग्रेस नेता हरिप्रसाद, उन्हें कोई फ्लू नहीं है

Fri, 18 Jan 2019 05:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 18 Jan 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
We have a report that Amit Shah doesn't have any flu said BK Hariprasad, Congress
बीके हरिप्रसाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लेकर बयान दिया है। हरिप्रसाद ने कहा, हमारे पास रिपोर्ट है कि अमित शाह को कोई फ्लू नहीं हुआ है। हम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी लोगों को जानते हैं, उन्होंने बताया है कि शाह यहां फ्लू की वजह से भर्ती नहीं हुए हैं। मुझे तथ्य मिलने पर मैं आपके साथ साझा करूंगा। 

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया था। एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा था कि शाह को सुअर का जुकाम हुआ है। उन्हें कर्नाटक का श्राप लगा है। बीके हरिप्रसाद वही सांसद हैं जो एनडीए उम्मीदवार हरिवंश के खिलाफ कांग्रेस के राज्यसभा उपसभापति के उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिप्रसाद ने कहा, 'कर्नाटक में और हाथ लगाने से उसकी (अमित शाह) तबियत और खराब हो जाएगी। कर्नाटक की सरकार छूने से उसे लोगों का श्राप लगेगा। हमारे अध्यक्ष के बारे में भी गलत बोलते हैं।' गौरतलब है कि शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।


शाह को बुधवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आनन-फानन में एम्स में भर्ती कराया गया था। रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर एम्स में दाखिल होने से पहले उनके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी। एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed