फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We did not want our son to go to US, say Sai Charan's parents

Sai Charan Nakka: गोलीबारी में मारे गए साई चरण के मां-बाप बोले, हम नहीं चाहते थे कि बेटा अमेरिका जाए 

Wed, 22 Jun 2022 06:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालगोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालगोंडा Published by: Amit Mandal Updated Wed, 22 Jun 2022 06:43 PM IST
सार

साई चरण के पिता ने कहा कि हम चाहते थे कि वह यहां रहे। मुझे उसे वहां भेजने में कोई दिलचस्पी नहीं थी और उसे नहीं जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
We did not want our son to go to US, say Sai Charan's parents
अमेरिका में गोलीबारी - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका में अचानक हुई गोलीबारी में मारे गए साई चरण नक्का के माता-पिता ने बुधवार को कहा कि वे नहीं चाहते थे कि उनका बेटा अमेरिका जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका को अपने नागरिकों को आग्नेयास्त्रों का लाइसेंस अंधाधुंध तरीके से नहीं देना चाहिए। अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के अधिकारियों के अनुसार, साई चरण को एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल के अंदर घायल पाया गया था, उनके सिर पर बंदूक की गोली का घाव था।

विज्ञापन


बाल्टीमोर पुलिस ने हत्या की जांच शुरू की 
सोमवार को लगभग 4:30 बजे मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी पुलिस को कैटन एवेन्यू निकास के पास दक्षिण की ओर इंटरस्टेट 95 पर दुर्घटना स्थल पर बुलाया गया था। साई चरण को तुरंत मैरीलैंड विश्वविद्यालय आर. एडम्स काउली शॉक ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां उन्हें थोड़ी देर बाद मृत घोषित कर दिया गया। साई चरण की मौत के बाद बाल्टीमोर पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नलगोंडा शहर में साई चरण के परिवार को यह दुखद खबर मिली। उनके पिता एन नरसिम्हा और मां पद्मा अपने बेटे की मौत के बारे में सुनकर बेहोश हो गए। नरसिम्हा ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की मौत की सूचना सोमवार रात को उनके भाई से मिली जो हैदराबाद में रहता है। उन्होंने कहा कि हम अपने बेटे को अमेरिका नहीं भेजना चाहते थे। हम चाहते थे कि वह यहां रहे। मुझे उसे वहां भेजने में कोई दिलचस्पी नहीं थी और उसे नहीं जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार को अपने नागरिकों को अंधाधुंध बंदूक का लाइसेंस जारी नहीं करना चाहिए जिससे ऐसी घटनाएं होती हैं। नरसिम्हा ने कहा कि साई चरण ने अगस्त 2020 में अमेरिका के लिए उड़ान भरी थी। एमएस कोर्स पूरा करने के बाद वह पिछले छह महीनों से मैरीलैंड में काम कर रहे थे। उनके बेटे ने पिछले शुक्रवार को उनसे बात की थी और बैंक खाते का विवरण भेजने को कहा था। नरसिम्हा ने कहा कि उसने हाल ही में एक नई कार खरीदी थी। हमें बताया गया है कि घटना के समय वह कार में अकेला था। ऐसा लगता है कि वह टहलने के लिए गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed