फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We are not India Pakistan, Look at Aamir Khan and Kiran Rao Shiv Sena, BJP are not enemies Sanjay Raut on Devendra Fadnavis

महाराष्ट्र: भाजपा से गठबंधन की अटकलों पर बोली शिवसेना, भारत-पाक नहीं आमिर और किरण राव जैसा है रिश्ता

Mon, 05 Jul 2021 12:00 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 05 Jul 2021 12:00 PM IST
सार

 भाजपा के साथ वापसी की अटकलों पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने दोनों पार्टियों के बीच रिश्ते की तुलना अभिनेता आमिर खान और किरन राव के रिश्ते से कर दी। उन्होंने कहा कि दोनों ने हाल ही में अपने तलाक की घोषणा की है, लेकिन दोस्ती रखेंगे।

विज्ञापन
We are not India Pakistan, Look at Aamir Khan and Kiran Rao Shiv Sena, BJP are not enemies Sanjay Raut on Devendra Fadnavis
Sanjay Raut, Devendra Fadnavis - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के एक बार फिर साथ आने की अटकलें लगाईं जा रहीं हैं। इस पर शिवसेना ने कहा कि हमारा रिश्ता भारत-पाकिस्तान जैसा नहीं बल्कि अभिनेता आमिर खान और किरन राव के जैसा है। भाजपा के साथ वापसी की अटकलों पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने दोनों पार्टियों के बीच रिश्ते की तुलना अभिनेता आमिर खान और किरन राव के रिश्ते से कर दी। उन्होंने कहा कि दोनों ने हाल ही में अपने तलाक की घोषणा की है, लेकिन दोस्ती रखेंगे।

विज्ञापन


शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा, 'हम भारत-पाकिस्तान नहीं। आमिर खान और किरन राव को देखिए, यह उस तरह का रिश्ता है। हमारे (शिवसेना-बीजेपी) के राजनीतिक रास्ते अलग हैं लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी।' इससे पहले भाजपा नेता और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना दुश्मन नहीं है। ऐसे में ये कयास फिर से लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों पार्टियां फिर से एक साथ आने वाली हैं?

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी शिवसेना और भाजपा के फिर एक साथ आने की अटकलों पर विराम लगाया। उन्होंने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना दुश्मन नहीं हैं, यह सौ फीसदी सच है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पार्टियां गठबंधन कर रही हैं।''


 

बता दें कि रविवार को देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना दुश्मन नहीं हैं। हालांकि, दोनों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई 'किंतु-परंतु'' नहीं होता। यह पूछे जाने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है, फडणवीस ने कहा कि स्थिति के आधार पर सही निर्णय किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed