{"_id":"573cb4154f1c1bc843ac70bc","slug":"we-are-focusing-on-development-instead-of-changing-names-of-places-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबर रोड का नाम बदलना हमारे एजेंडे में नहीं: नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अकबर रोड का नाम बदलना हमारे एजेंडे में नहीं: नायडू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू
- फोटो : ANI
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ने वेंकैया नायडू ने बुधवार को साफ किया कि अकबर रोड का नाम बदलकर महाराणा प्रताप मार्ग करना उनके एजेंडे में नहीं है। बकौल नायडू, किसी सड़क का नामकरण या इसमें बदलाव शहरी विकास मंत्रालय का विषय नहीं है। यह केंद्र सरकार का एजेंडा भी नहीं है। इसकी जगह हमारा पूरा फोकस विकास पर है।
विज्ञापन
इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखकर लुटियंस जोन में स्थित अकबर रोड का नाम मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की वकालत की थी।
विज्ञापन
अपनी मांग के हक में वीके सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सच्चे धर्मनिरपेक्ष और जनप्रिय राजपूत शासक थे। लेकिन उन्हें अभी तक उचित सम्मान नहीं मिला है। वेंकैया नायडू ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में देश का विकास है। सरकार इस दिशा में बेहद संजीदगी से काम कर रही है। सड़कों का नामकरण व बदलाव हमारे एजेंडे में नहीं है।
विज्ञापन