{"_id":"62ffc43f7fe1c860a93eaa94","slug":"we-are-bigger-goons-than-you-bjp-will-workfor-poor-bandi-sanjay-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना भाजपा चीफ का TRS पर हमला, बोले- हम आपसे बड़े गुंडे, गरीबों के लिए काम करती है BJP","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना भाजपा चीफ का TRS पर हमला, बोले- हम आपसे बड़े गुंडे, गरीबों के लिए काम करती है BJP
Fri, 19 Aug 2022 10:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:47 PM IST
सार
भाजपा नेता ने टीआरएस पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा कार्यकर्ता 'गुंडे' हैं जो लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। आपके (टीआरएस) पास पैसा है, ताकत है और पुलिस की मदद से आप 'दादागिरी' कर रहे हैं, लेकिन हम आपसे बड़े गुंडे हैं।
विज्ञापन
Telangana BJP chief Bandi Sanjay Kumar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख बंदी संजय ने शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत के दौरान भगवत गीता अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी और आरोप लगाया कि यह सनातन धर्म पर एक सुनियोजित हमला है।
भाजपा नेता की यह टिप्पणी प्रज्ञा संग्राम यात्रा चरण-3 के दौरान आई, जहां उन्होंने गुरुवार को जंगांव के अर्चकस एसोसिएशन से मुलाकात की।
बंदी ने दावा किया कि रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों को मजाक के रूप में चित्रित किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू महाकाव्यों के अपमान के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
उन्होंने कहा, अर्चकों (पुजारियों) को अपमानजनक तरीके से दिखाना फैशन हो गया है। स्थिति यह आ गई है कि रामायण और महाभारत को मजाक के रूप में दिखाया गया है। मैंने उनसे कहा है कि अगर रामायण और महाभारत को अपमानजनक तरीके से दिखाया गया तो हम पलटवार करेंगे जब तक उन्होंने ऐसा करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आजकल भगव गीता तब बजती है, जब कोई मर जाता है, लेकिन जब मैं स्कूल में था तो सुबह शिवालय में बजायी जाती थी। आजकल भगवत गीता बजायी जाती है तो तनाव शुरू हो जाता है कि कोई मर गया या नहीं।
बंदी ने कहा, एक मूर्ख ने भगवत गीता को तब बजाया जब किसी की मृत्यु हो गई। जब कोई मरता है तो इसे एक फैशन के रूप में बजाया जाता है। वैकुंठ रथ पर भगवत गीता है। मैंने करीम नगर में कहा कि अगर कोई भगवद गीता प्रदर्शित करता है तो मैं वैकुंठ रथ के टायर काट दूंगा। यदि कब्रिस्तान में भगवत गीता बजायी जाती है, उनपर हमला किया जाएगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यह सनातन हिंदू धर्म पर एक सुनियोजित हमला है। वे इसे एक फैशन में बदल रहे हैं।
हम आपसे बड़े गुंडे हैं..
भाजपा नेता ने टीआरएस पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा कार्यकर्ता 'गुंडे' हैं जो लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। आपके (टीआरएस) पास पैसा है, ताकत है और पुलिस की मदद से आप 'दादागिरी' कर रहे हैं, लेकिन हम आपसे बड़े गुंडे हैं। गरीबों के लिए और तेलंगाना को बचाने के लिए बीजेपी 'गुंडागिरी' करेगी।

BJP workers are 'goons' who are working for the welfare of the people. You(TRS)have money, power & with the help of police,you're doing 'Dadagiri', but we are bigger goons than you. BJP will do 'goondagiri' for the poor & to save Telangana: BJP Telangana chief Bandi Sanjay (18.8) pic.twitter.com/RubRc16QBb
— ANI (@ANI) August 19, 2022