फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WBO released World Charter for Peace and Human Solidarity Leaders united on One World One Family

WBO: 'एक विश्व, एक परिवार’ पर एकजुट हुए नेता, डब्ल्यूबीओ ने शांति और मानव एकता के लिए जारी किया विश्व चार्टर

Fri, 12 Sep 2025 11:28 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 11:28 PM IST
सार

वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑर्गनाइजेशन ने वैश्विक शांति, सद्भाव और मानव एकता के लिए विश्व चार्टर जारी किया। अध्यक्ष कपिल खन्ना ने उपनिषदों और सिख गुरुओं की शिक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की सोच ही आज दुनिया को जोड़ सकती है।

विज्ञापन
WBO released World Charter for Peace and Human Solidarity Leaders united on One World One Family
वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑर्गनाइज़ेशन के अध्यक्ष और विहिप नेता कपिल खन्ना, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मुख्तार अब्बास नकवी, मीनाक्षी लेखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑर्गनाइजेशन (WBO) ने वैश्विक शांति सद्भावना और मानव एकता के लिए विश्व चार्टर जारी किया। इसमें एक विश्व, एक परिवार की संकल्पना को दोबारा मजबूत बनाने के लिए आह्वान किया गया। विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता और वर्ल्ड ब्रदरहुड ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि शांति केवल युद्ध की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि न्याय, सहानुभूति और पारस्परिक सम्मान की उपस्थिति है।

विज्ञापन


उन्होंने उपनिषदों की शिक्षाओं वसुधैव कुटुम्बकम और सिख गुरुओं की वाणी (मानस की जात सब एक ही पहचानो–सम्पूर्ण मानव जाति को एक समझो) का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जिस तरह दुनिया के विभिन्न देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, उससे आम आदमी का जीवन संकट से घिर गया है। लोगों को बचाने के लिए आज भारत की परंपरागत विश्व बंधुत्व की सोच ही लोगों को बचा सकती है।
विज्ञापन


विश्व धर्म महासभा में दिए भाषण को किया याद
इस दौरान कपिल खन्ना ने 11 सितम्बर को स्वामी विवेकानंद के 1893 में शिकागो में विश्व धर्म महासभा में दिए गए भाषण को याद करते हुए कहा कि 2001 में यही तिथि आतंक और विभाजन का प्रतीक बनी थी, लेकिन आज 2025 में हम इस दिन को संवाद, सद्भाव और मानवता की पुनः पुष्टि के रूप में पुनः प्राप्त कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- NHRC: उर्वरक मुद्दे पर सभी प्रदेशों को एनएचआरसी का नोटिस; DGP को निर्देश- किसानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न हो


क्या बोले केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा?
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि विकास केवल आर्थिक प्रगति का साधन नहीं, बल्कि समुदायों को जोड़ने और पारस्परिक एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने करुणा और समान अवसर की आवश्यकता पर बल देते हुए समावेशी और मानवीय विकास की बात कही। इसके साथ ही  पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भारत की शांति और वैश्विक भ्रातृत्व के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कूटनीति और मानवीय सहायता भारत के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, और करुणा को सीमाओं और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- AAIB Report: एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के तनाव पर एएआईबी की सिफारिश, कहा- मानसिक सेहत को प्राथमिकता दें

नकवी ने भी किया बहुलतावादी संस्कृति की सराहना

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भारत की बहुलतावादी संस्कृति की सराहना की जहां सभी धर्मों के लोग शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रहते हैं। उन्होंने भ्रातृत्व को एक जीवंत सामाजिक मूल्य बताया और विभाजनकारी राजनीति की आलोचना करते हुए एकता को बढ़ावा देने वाले संगठनों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन विश्व भ्रातृत्व चार्टर के विमोचन और सदस्य संकल्प के साथ हुआ, जो वैश्विक कार्रवाई के लिए एक मार्गदर्शक दस्तावेज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed