{"_id":"6336d6d0617fd0545e64788a","slug":"wb-ssc-scam-sc-says-interim-protection-to-tmc-mla-manik-bhattacharya-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB SSC scam: सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को राहत, अगले आदेश तक जारी रहेगा संरक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB SSC scam: सुप्रीम कोर्ट से टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को राहत, अगले आदेश तक जारी रहेगा संरक्षण
Fri, 30 Sep 2022 05:15 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 30 Sep 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
TMC MLA Manik Bhattacharya
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाला में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं के संबंध में टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को अंतरिम संरक्षण अगले आदेश तक जारी रहेगा। भट्टाचार्य की राहत की मांग वाली याचिका पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा है।
शिक्षक घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के विधायक माणिक भट्टाचार्य को मंगलवार शाम (27 सितंबर) तक सीबीआई के समक्ष पूछताछ हाजिर होने को कहा था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। माणिक अदालत के फैसले के बाद से लापता हो गए थे।
इसके बाद कोर्ट की ओर से नियुक्त एसीपी ने कोलकाता के जादवपुर थाने में उनकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को माणिक भट्टाचार्य को थोड़ी राहत देते हुए शिक्षक भर्ती घोटाले में उनकी गिरफ्तारी पर बुधवार तक के लिए रोक लगा दी थी, हालांकि उन्हें मंगलवार शाम को ही सीबीआई ऑफिस में हाजिर होने का भी निर्देश दिया था।