फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB: 'Self-reliant India our goal, self-reliant Bengal our dream', Governor wishes Independence Day

WB: 'आत्मनिर्भर भारत हमारा लक्ष्य, आत्मनिर्भर बंगाल हमारा सपना', राज्यपाल ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Mon, 14 Aug 2023 11:17 PM IST
स्वप्निल शशांक एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Aug 2023 11:17 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि आज हमारा लक्ष्य है आत्म निर्भर भारत। आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना है।

विज्ञापन
WB: 'Self-reliant India our goal, self-reliant Bengal our dream', Governor wishes Independence Day
राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को बंगाल के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं बांग्ला भाषा में दी। उन्होंने बंगाल के लोगों को आंतरिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमारा लक्ष्य है आत्म निर्भर भारत और आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, इस उपलक्ष्य में हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हैं। गांधी जी देश को स्वाधीनता की ओर लेकर गए। नेता जी सुभाष चंद्र बसु ने बापू को राष्ट्रपिता कहा था। देशवासी बापू को आज राष्ट्रपिता कहते हैं। देश जब स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा था, तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मातंगिनी हाजरा, विपिन चंद्र पाल, बादल दिनेश और बंगाल के लोग पैदल चल पड़े थे।
विज्ञापन


बोस ने कहा, आज हमारा लक्ष्य है आत्म निर्भर भारत। आत्म निर्भर बंगाल हमारा सपना है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों से आह्वना किया, आइए हम सब हाथ से हाथ मिलाकर एक स्वर में बोलें, चित्त जेथा भयशून्य, उच्च जेथा सिर यानि चित्त जहां हो भयशून्य, सिर हो उन्नत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed