{"_id":"669cd8c9c7abf7538c0c49c5","slug":"wb-in-tmc-rally-abhishek-banerjee-raised-demand-for-arrest-of-union-minister-pradhan-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: TMC की रैली में अभिषेक बनर्जी ने उठाई इस केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी की मांग, पार्थ चटर्जी का किया जिक्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: TMC की रैली में अभिषेक बनर्जी ने उठाई इस केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी की मांग, पार्थ चटर्जी का किया जिक्र
Sun, 21 Jul 2024 03:15 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:15 PM IST
सार
वरिष्ठ टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, “अगर पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को स्कूल में नौकरी दिलाने के घोटाले में गिरफ्तार किया जा सकता है, तो केंद्रीय एजेंसियां नीट मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गिरफ्तार कर सकतीं।”
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षक भर्ती घोटाले में हुई पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए हुए टीएमसी नेता ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि जब पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया जा सकता है तो केंद्रीय एजेंसी नीट मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार क्यों नहीं कर सकती। यही नहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की।
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 21 जुलाई 2022 को पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा गया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की मेगा रैली को संबोधित करते हुए नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा। क्योंकि भाजपा जीत के लिए केंद्रीय एजेंसियों और धनबल के भरोसे पर ही रही। इसके बाद उन्होंने नीट मामले को लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि ईडी ने पार्थ बनर्जी के घर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हम गलती करने वाले व्यक्तियों को नहीं बचाते। हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करते। लेकिन बात ये है कि अगर केंद्रीय एजेंसी पार्थ चटर्जी के घर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट मामले में गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाना चाहिए? उन्होंने कहा, "यह आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। यह भेदभाव क्यों?"
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि राज्य के लोगों ने लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाया क्योंकि केंद्र में उसकी सरकार ने पश्चिम बंगाल के लिए धन रोक दिया था। भाजपा ने 400 सीटों का लक्ष्य रखा था, लेकिन चुनाव में केवल 240 सीटें ही हासिल कर पाई।" उन्होंने कहा, "भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई और केंद्रीय बलों पर भरोसा किया था। लेकिन, हमें बंगाल के लोगों पर भरोसा है।" उन्होंने टीएमसी समर्थकों से 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू करने को कहा। बनर्जी ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों में सभी स्थानीय नेताओं के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा, "पिछले एक महीने से मैंने छुट्टी ले रखी थी क्योंकि मैं परिणामों का गहराई से विश्लेषण कर रहा था। टीएमसी नेता ने कहा, ‘आप अगले तीन महीनों में परिणाम देखेंगे। जिन लोगों ने पार्टी के हितों के खिलाफ काम किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’