फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WB: Fourth incident of mob lynching in Bengal in four days, mob killed a man due to inability to repay debt

WB: बंगाल में चार दिन में मॉब लिंचिंग की चौथी घटना, कर्ज न चुका पाने की वजह से भीड़ ने शख्स की ली जान

Mon, 01 Jul 2024 03:53 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 01 Jul 2024 03:53 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में लगातार चौथे दिन मॉब लिचिंग की घटना सामने आई है। एक व्यक्ति की कर्ज न चुका पाने के कारण पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन
WB: Fourth incident of mob lynching in Bengal in four days, mob killed a man due to inability to repay debt
पुलिस प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में लगातार चौथे दिन पीट-पीटकर मरने की घटना सामने आई है। हालांकि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। कर्जा न चुका पाने के कारण बंधक बनाकर व्यक्ति की बेहोश होने तक आरोपी ने पिटाई की।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में 28 जून को कोलकाता में, 29 जून में साल्ट लेक में और 30 जून को झारग्राम में सरेआम पीट-पीटकर मार डालने की घटना हुई। अब सोमवार को एक अन्य घटना सामने आई है, जिसमें हुगली जिले के तारकेश्वर इलाके के नैता मालपहाड़पुर ग्राम पंचायत के निवासी विश्वजीत मन्ना को बेरहमी से पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस को मामले की जांच में पता चला कि रविवार रात को मन्ना अपने घर पर सो रहा था। तभी उसके परिवार के परिचित आरोपियों ने उसे बुलाया। मन्ना ने उनसे लगभग 50,000 रुपये का कर्ज लिया था। लेकिन वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने एक दोस्त के घर पर मन्ना को बांध दिया। और उसको पीटना शुरू कर दिया। मृतक जोर-जोर से चीखता चिल्लाता रहा। लेकिन कोई बचाने नहीं आया। आरोपी तब तक मन्ना को मारता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मन्ना की मां जैसे तैसे उसे बचाकर वहां से निकालकर लेकर आईं। और उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हुगली ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अपराध के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। 

भीड़ के बीच महिला को पीटता रहा
वीडियो में एक आदमी एक महिला को बार-बार लाठियों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं भीड़ चुपचाप खड़ी देखती रही। महिला दर्द से चिल्लाती है, लेकिन वह शख्स रुकता नहीं है और हमला करना जारी रखता है। फिर वह एक आदमी की ओर मुड़ता है और उसे भी मारना शुरू कर देता है। भीड़ के अधिकांश सदस्य हमले को रोकने की कोशिश करने के बजाय हमलावर की मदद करते नजर आ रहे हैं। एक समय पर पुरुष महिला को उसके बालों से पकड़ता है और उसे लात मारता है।

चोरी के शक में पीट-पीटकर की हत्या
राजधानी कोलकाता में पहली वारदात बउबाजार इलाके में हुई थी। जहां छात्रों के लिए संचालित एक सरकारी छात्रावास में मोबाइल फोन चोरी के शक में एक अन्य व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक इरशाद आलम जो बेलगछिया का रहने वाला था और चांदनी चौक में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर मिस्त्री के रूप में काम करता था। बउबाजार इलाके में शुक्रवार को हुए इस वारदात में पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।


मोबाइल चोरी के आरोप में पिटाई
कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में एक शख्स की मोबाइल चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आधी रात के बाद पोलनाइट इलाके में हुई है, इस वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस सभी से पूछताछ और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रसेन मंडल के रूप में हुई है, जिसने अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed