फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanads super hero rescuer, who risked his life to save many now missing news in hindi

Wayanad: कई लोगों की जान बचाने के बाद लापता हुआ वायनाड का सुपरहीरो, चूरलमाला में देखी गई क्षतिग्रस्त जीप

Mon, 05 Aug 2024 05:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 05 Aug 2024 05:38 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र चूरलमाला का निवासी प्रजनीश हमेशा से अपने क्षेत्र में काफी मशहूर था। वह हमेशा लोगों की मदद किया करता था। एक गांववाले ने बताया, जैसे ही मुंडक्कई में भूस्खलन आया, प्रजनीश बचाव अभियान में जुट गया।

विज्ञापन
Wayanads super hero rescuer, who risked his life to save many now missing news in hindi
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल के वायनाड में 30 जुलाई को आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। इस घटना के सातवें दिन भी बचाव कार्य जारी है। इस आपदा में 300 से अधिक लो जान गंवा चुके हैं। इस बीच प्रजनीश नाम के एक स्थानीय युवक ने अपनी जीप को जोखिम भरे रास्ते से चलाकर कई फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने से पहले उसे अपने तीसरे मिशन का कॉल आया, लेकिन वह लोकप्रिय इलाका अब गायब हो गया। उसकी क्षतिग्रस्त जीप चूरलमाला में देखी गई, जिसे देखर अच्छी और बुरी खबर दोनों की आसंका है। 
विज्ञापन


प्रजनीश की कहानी
अपने जीवन को खतरे में डालकर वह क्षतिग्रस्त इलाकों में लोगों को बचाने तो गया, लेकिन बीच रास्ते में तेज बाढ़ के पानी, कीचड़ और पहाड़ों से लुढ़कने वाले विशाल पत्थरों के बीच वह खो गया। यह प्रजनीश की दिल दहलाने वाली कहानी है। वह क्षेत्र में भूस्खलन आने के बाद से ही बचाव अभियान में ही जुट गया था। उसने कई लोगों की जान भी बचाई। लोगों ने प्रजनीश को अपना सुपर हिरो बताया। 
विज्ञापन


अपने गांव में काफी मशहूर था प्रजनीश
स्थानीय लोगों ने बताया कि भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र चूरलमाला का निवासी प्रजनीश हमेशा से अपने क्षेत्र में काफी मशहूर था। वह हमेशा लोगों की मदद किया करता था। एक गांववाले ने बताया, "जैसे ही मुंडक्कई में भूस्खलन आया, प्रजनीश बचाव अभियान में जुट गया। वह दो बार प्रभावित पहाड़ी इलाके में अपनी जीप को लेकर गया और कई लोगों की जान बचाई। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर जाने वाला था, तभी उसे बचाव कार्य के लिए एक कॉल आया। वह फिर अपनी जीप लेकर निकला, लेकिन इस बार वह वापस नहीं आया।" एक व्यक्ति ने बताया कि प्रजनीश की क्षतिग्रस्त जीप चूरलमाला शहर में पाई गई, उसके बाद से उसे किसी ने नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि प्रजनीश गांव के सभी कार्यों में सबसे पहले खड़ा रहता था और वह गांव में सभी का पसंदीदा था। प्रजनीश के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने उसे जाने से मना किया था, लेकिन प्रजनीश ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि प्रजनीश गांव का सुपरहीरो था और हमने उसे खो दिया।


ऑपरेटर्स ने बताया अनुभव
वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से शवों को बाहर निकालने के लिए अर्थमूवर्स जैसे बड़े बड़े मशीनों के ऑपरेटर्स ने मौजूदा हालात पर अपने अनुभव साझा किए। एक ऑपरेटर ने इस दृश्य को असहनीय बताया। उन्होंने कहा, "एक युवक मेरे पास आया और उस स्थान की ओर इशारा किया जहां उसका घर था। उसने मुझसे धीरे से खुदाई करने का आग्रह किया, उसे डर था कि उसके परिवार के सदस्य मलबे के नीचे दबे हुए हैं। जैसे ही मैंने मशीन चलाई, वह रोने लगा।" एक अन्य ऑपरेटर ने कहा, "मुझे पता चला कि मुझे मानव अवशेष खोजने का काम सौंपा गया और इस जिम्मेदारी का बोझ बहुत भारी था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed