फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wayanad landslides 138 people missing according to draft list released by district administration

Wayanad Landslide: भूस्खलन के बाद 138 लोग अब भी लापता, प्रशासन ने जारी की सूची, बचाव अभियान जारी

Wed, 07 Aug 2024 04:31 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: बशु जैन Updated Wed, 07 Aug 2024 04:31 PM IST
सार

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सूची को ग्राम पंचायत, बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा विभाग, श्रम विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिले डाटा के आधार पर तैयार किया गया। इसमें से राहत शिविरों में रह रहे लोगों, उनके रिश्तेदारों, अस्पताल में भर्ती मरीजों और मर चुके लोगों के नाम हटा दिए गए। 

विज्ञापन
Wayanad landslides 138 people missing according to draft list released by district administration
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल में एक सप्ताह पहले हुए भूस्खलन के बाद अभी भी 138 लोग लापता हैं। प्रशासन ने उत्तरी केरल इलाके से लापता लोगों की सूची जारी की है। यह सूची आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों के राशन कार्ड और मतदाता सूची के रिकॉर्ड के आधार पर तैयार की गई है। इसमें 138 लोग ऐसे मिले हैं, जिनके बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों के बारे में कोई भी जानकारी होने पर लोग सूचना दे सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सूची को ग्राम पंचायत, बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा विभाग, श्रम विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिले डाटा के आधार पर तैयार किया गया। इसमें से राहत शिविरों में रह रहे लोगों, उनके रिश्तेदारों, अस्पताल में भर्ती मरीजों और मर चुके लोगों के नाम हटा दिए गए। तब 138 लोग ऐसे मिले जिनके बारे में अब तक कोई खबर नहीं मिली है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने कहा कि सूची की पहली प्रति जारी कर दी गई। लोग इसे चेक कर सकते हैं और प्रशासन को लापता लोगों के बारे में सूचना दे सकते हैं। सूची को वायनाड की आधिकारिक वेबसाइट https://wayanad.gov.in और जिला कलेक्टर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर देखा जा सकता है। लोग फोन नंबर 8078409770 पर भी लापता लोगों के बारे में जानकारी दे सकते हैं। जानकारी मिलने और सत्यापन के बाद सूची में बदलाव किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक भूस्खलन से प्रभावित चूरलमाला औ मुंडक्कई इलाके से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही। इसमें सेना और नौसेना समेत सुरक्षा बलों के 1026 कर्मचारी और 500 से अधिक स्वयंसेवक लगे हुए हैं। 


भूस्खलन में अब तक 226 लोगों की हो चुकी मौत
केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 226 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घायल हैं। भयावह आपदा के कारण यहां के लोग बड़े स्तर पर प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सरकार भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों या जीवित बचे लोगों की मानसिक स्थिति का खासा ध्यान रख रही है। लोगों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed