फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water Life Mission: Every home will get water by 2024, Modi Govt will work together with the states

जल जीवन मिशन: 2024 तक हर घर को मिलेगा पानी, राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी केंद्र सरकार

Sat, 06 Jul 2019 05:36 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 06 Jul 2019 05:36 AM IST
सार

  • 1592 ब्लॉक डार्क जोन के रूप में चिह्नित
  •  256 जिलों में फैले हैं ये ब्लॉक देश भर में

विज्ञापन
Water Life Mission: Every home will get water by 2024, Modi Govt will work together with the states
हर घर तक पानी पहुंचाएगी केंद्र सरकार - फोटो : pexels.com

विस्तार

केंद्र सरकार वर्ष 2024 तक देश में हर घर तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने के लिए ‘जल जीवन मिशन’ के तहत राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पेश बजट में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मिशन के तहत केंद्र और राज्यों की योजनाओं को जोड़ते हुए काम किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें स्थानीय स्तर पर जल प्रबंधन, मांग और आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संरक्षण, भूजल संरक्षण के लिए काम किया जाएगा। इसके अलावा परिवारों द्वारा काम में लिए पानी, यानी अपशिष्ट जल को कृषि कार्य में पुन: प्रयोग लेने पर भी प्रमुखता से काम होगा।

विज्ञापन

भूजल संरक्षण व पुनर्भरण पर विशेष फोकस

केंद्र सरकार का भूजल संरक्षण और पुनर्भरण पर विशेष फोकस है। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने पूरे देश में विभिन्न जिलों में ऐसे ब्लॉकों की पहचान की है, जहां अत्यधिक जल दोहन के कारण स्थिति दयनीय हो गई है। सरकार जल शक्ति अभियान के तहत इन ब्लॉकों में सुधार के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध धन राशि के साथ प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (सीएएमपीए) के तहत उपलब्ध अतिरिक्त राशि को खर्च करने की संभावना तलाशेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed