फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water level of ganga overflow in varanasi

गंगा तबाही मचाने की ओर, वाराणसी-चंदौली में खतरे के निशान से ऊपर

Sat, 20 Aug 2016 12:49 AM IST
अमर जाला ब्यूरो/वाराणसी
अमर जाला ब्यूरो/वाराणसी Updated Sat, 20 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water level of ganga overflow in varanasi
गंगा
 लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को पूर्वांचल की प्रमुख नदियां तबाही मचाने की ओर हैं। गंगा, वरुणा, गोमती उफान पर हैं।  वाराणसी और चंदौली में गंगा के खतरे के निशान से ऊपर बहने से तटवर्ती इलाके के लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में गंगा बढ़ाव पर हैं। 
विज्ञापन


मिर्जापुर में बाढ़ चौकी से गायब रहने पर डीएम ने एक चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। सोनभद्र में रिहंद बांध का जलस्तर अधिकतम 870 फुट को पार करते हुए 872 फुट तक जा पहुंचा। स्थिति नियंत्रित रखने के लिए बांध के13 में से पांच फाटक खोल दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 वाराणसी में शुक्रवार शाम सात बजे तक गंगा का जलस्तर 71.62 मीटर रिकार्ड किया गया। जो खतरे के निशान से 36 सेमी अधिक है। नदी में एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी था। चंदौली में गंगा खतरे के निशान 71.26 मीटर को पार कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाम को नदी खतरे की निशान से 26 सेमी ऊपर बह रही थी। मिर्जापुर में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। दिन में तीन बजे गंगा का जलस्तर 77.250 था जो खतरे के निशान 77.724 से  कम है। गाजीपुर में गंगा में एक सेमी प्रति घंटे की दर से वृद्धि हो रही है।
 

घाघरा भी खतरे के निशान से ऊपर

Water level of ganga overflow in varanasi
गंगा
दोपहर 12 बजे जलस्तर 64.290 मीटर दर्ज किया गया। भदोही जिले में गंगा के जलस्तर में एक सेमी की दर से वृद्धि हो रही थी। शाम को जलस्तर 79.660 दर्ज किया गया है। बलिया में घाघरा खतरे के निशान से 95 सेमी ऊपर थी। डीएम गोविंदराजू एनएस ने रिंग बंधे का निरीक्षण किया और बंधे की सुरक्षा हर हाल में सुनिर्श्चत करने का निर्देश दिया। उधर नरहीं में गंगा बढ़ाव पर हैं। 

बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन ने बैरिया में बाढ़ चौकी स्थापित कर दी है। मऊ में घाघरा घाघरा का जल स्तर 69.70 मीटर रहा। यहां 24 घंटे में नदी  के जल स्तर में 10 सेमी की कमी दर्ज की गई। आजमगढ़ में बदरहुंआ गेज पर जलस्तर 71.70 मीटर और डिघिया गेज पर 70.66 मीटर पर था। सोनभद्र के रिहंद डैम के पांच और ओबरा डैम का एक फाटक खोलकर वाटर लेवल को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed