तेलंगाना: हैदराबाद में भारी बारिश से बिगड़े हालात, हर तरफ पानी ही पानी
तेलंगाना के हैदराबाद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। कई जगहों पर तो घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बचाव और राहत दल ने लोगों को प्रभावित इलाकों से बाहर निकाला।
Hyderabad: State Disaster Response and Fire Services Department carried out rescue operation in Toli Chowki area, that has been water-logged due to incessant rain in the city. #Telangana (13.11) pic.twitter.com/HhKGWIwRfG
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 13, 2020
प्रशासन की तरफ से राज्य आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवा विभाग ने टोली चौकी क्षेत्र में बचाव अभियान चलाया।
#WATCH Hyderabad: State Disaster Response and Fire Services Department rescued people in Toli Chowki area, that has been water-logged due to incessant rain in the city. #Telangana (13.11) pic.twitter.com/39LOvayCD1
— ANI (@ANI) October 13, 2020
तेलंगाना सरकार ने बताया कि वह मौसम विभाग से मिले अलर्ट की लगातार समीक्षा कर रही है। स्थिति को देखते हुए हर जगह मदद पहुंचाई जाएगी। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी हैदराबाद के साथ साथ कई इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।