फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Water from drought hit Solapur Satara will go to Sharad Pawar fields

पवार के खेतों में जाएगा सूखाग्रस्त सोलापुर-सातारा का पानी

Thu, 20 Feb 2020 09:36 PM IST
अनवर अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 20 Feb 2020 09:36 PM IST
सार

महाराष्ट्र में तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार पूर्ववर्ती फडणवीस सरकार के फैसले को बदलने का रिकार्ड बना रही है। ताजा मामला पानी का है। राज्य सरकार ने सोलापुर और सातारा के सूखाग्रस्त क्षेत्र का पानी बारामती को देने का फैसला किया है जबकि फडणवीस सरकार ने बारामती को अतिरिक्त पानी देने पर रोक लगा दी थी। भाजपा ने इस फैसले पर सरकार की खिंचाई की है।
 

विज्ञापन
Water from drought hit Solapur Satara will go to Sharad Pawar fields
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बारामती एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का गढ़ है। यहां से उनकी पुत्री सुप्रिया सुले सांसद और बारामती विधानसभा सीट से उनके भतीजे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार विधायक हैं। पिछले साल जून महीने में फडणवीस सरकार ने पुणे जिले के बारामती, इंदापुर और पुरंदर में नीरा देवघर बांध के पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी। 

विज्ञापन


इसके पीछे दलील दी गई थी कि यह क्षेत्र बांध के अधिसूचित कमांड क्षेत्र के बाहर स्थित है। लेकिन सत्ता में लौटते ही राज्य मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर बारामती को पानी बहाल कर दिया। सरकार का तर्क है कि इससे इंदापुर और पुरंदर इलाके के उद्योग, कृषि, चीनी कारखानों एवं बागवानी को फायदा होगा। वहीं भाजपा का कहना है कि सरकार अब सुप्रिया के 10 एकड़ जमीन पर बैंगन की खेती से 113 करोड़ रूपए निकालने में मदद कर रही है।

विज्ञापन

10 लाख जनता पर अन्याय -निंबालकर 

माढ़ा से भाजपा सांसद रणजीत सिंह नाइक निंबालकर ने कहा कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार पहले भी इस क्षेत्र के हिस्से का पानी बारामती ले जाते रहे हैं। सत्ता में आने के बाद फिर से वही निर्णय हुआ है। इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे और अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि नीरा देवघर और गुंजवणी बांध से 55 फीसदी पानी बाईं तट नहर से बारामती को दिए जाने से सूखाग्रस्त फलटण, मालशिरस, पंढरपुर, सांगोला, सोलापुर व सातारा की 10 लाख जनता के साथ अन्याय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed