फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   watchdog alert bank for pakistan cyber strike

डेबिट कार्ड डेटा लीक: पाक से मिली थी चेतावनी, बैंकों ने नहीं उठाया जरूरी कदम

Sat, 22 Oct 2016 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
 watchdog alert bank for pakistan cyber strike
डेबिट कार्ड सुरक्षित रखने के लिए ये सावधानी बरतें - फोटो : SOCIAL MEDIA
देश में साइबर हमलों पर नजर रखने वाली भारत सरकार की सर्वोच्च निगरानी एजेंसी कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम इंडिया (सीईआरटी-इन) ने बैंकों के डेबिट कार्ड्स से जुड़ी जानकारी में लगी सेंध के मामले में नई जानकारी दी है। इसके अनुसार, साइबर हमलों को लेकर बार-बार अलर्ट दिए जाने के बावजूद बैंकों ने इस खतरे को कोई तवज्जों नहीं दी। एजेंसी ने इस साल जुलाई और अगस्त में भी इस तरह की चेतावनियां दी थी। बताते चलें कि एजेंसी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को समय-समय पर साइबर खतरों के बारे में निर्देश जारी करती है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, एक वरिष्ठ सरकारी अफसर ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सबसे ताजा अलर्ट इस साल सात अक्टूबर को दी गई। इसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया कि पाकिस्तान की तरफ से बैंकों के नेटवर्क पर 'साइबर हमला' हो सकता है।
विज्ञापन


अफसर के मुताबिक, यह अलर्ट जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद जारी किया गया था। इससे पहले भी सितंबर में भी बैंकों को साइबर सुरक्षा में सेंध से जुड़ी शिकायतें मिलने लगी थी। बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवाबी हमले के बाद पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा कई वेबसाइट्स को निशाना बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कब-कब भेजा गया अलर्ट

 watchdog alert bank for pakistan cyber strike
लोहाघाट का एटीएम - फोटो : अमर उजाला

कब-कब भेजा गया अलर्ट

1 जुलाई को सीईआरटी-इन ने चेतावनी दी कि उनके आईटी सिस्टम पर साइबर हमला हो सकता है। 

12 और 24 अगस्त को सीईआरटी-इन ने चेतावनी दी कि कुछ खास मैलवेयर्स के जरिए कस्टमर्स का डाटा चुराया जा सकता है।

7 अक्टूबर को सीईआरटी-इन द्वारा बैंकों और वित्तीय संस्थानों को चेतावनी दी गई कि पाकिस्तान की ओर से साइबर हमले हो सकते हैं।

19 अक्टूबर को सीईआरटी-इन और NCIIPC ने चेतावनी दी कि एटीएम नेटवर्क में मैलवेयर्स के जरिए फ्रॉड में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed