फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Watch Woman Stopped Without Mask Kicks Slaps Mumbai Civic Worker

मुंबई : मास्क नहीं पहनने पर रोका, तो महिला ने कर दी बीएमसी कर्मी की धुनाई

Sat, 20 Mar 2021 10:27 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 20 Mar 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Watch Woman Stopped Without Mask Kicks Slaps Mumbai Civic Worker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान लोगों की लापरवाही की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मुंबई से एक नगरपालिका कर्मी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कर्मी ने बिना मास्क पहने जाती एक महिला को रोका, तो महिला ने कर्मी पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जगह-जगह पर बीएमसी ने मार्शल तक तैनात किए हैं, लेकिन अब इन्हीं मार्शल से मारपीट का मामला सामने आने लगा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक ऑटो में दिख रही है, जिसे एक नीली ड्रेस पहने एक अन्य महिला रोकती है, जो बीएमसी की कर्मचारी है। बीएसकी कर्मी उस महिला को मास्क पहने के लिए कहती है। इस पर महिला उस कर्मी को धक्का मारती और थप्पड़ मारने की कोशिश करती है। इस पर बीएमसी कर्मी उस महिला को पकड़ लेती है। इस दौरान महिला छूटने की कोशिश करती है। इस दौरान वह नीली वर्दी वाली महिला पर जमकर घूंसे और थप्पड़ मारने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना था कि उसे रोकने की उसने हिम्मत कैसे की? उसे छूने की मार्शल ने हिम्मत कैसे की?  इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मुंबई के कांदिवाली का है।  बता दें कि मुंबई में मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 25,681 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 


महिला के खिलाफ आईपीसी 188 (लोक सेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मुंबई में महामारी के बीच मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed