देखें वीडियो: भारत लौटे छात्रों ने बताई कैसी है यूक्रेन की स्थिति, कुछ डरे दिखे तो कइयों ने बयां किया अपना दर्द
यूक्रेन में करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें ज्यादातर छात्र हैं। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच एयर इंडिया के बोइंग 787 विमान से करीब 240 भारतीय छात्र देर रात भारत पहुंचे। उड़ान AI 1946 ने यूक्रेन की राजधानी कीव के बॉरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम लगभग 6 बजे (IST) उड़ान भरी और मंगलवार को लगभग 11.40 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। दिल्ली उतरने के बाद कुछ छात्रों के चेहरे पर खुशी थी तो कुछ डरे भी दिखे। छात्रों ने कहा कि अपने वतन लौटकर काफी अच्छा लग रहा है, लेकिन यूक्रेन में आने वाले समय में स्थिति खराब होने वाली है। एक छात्रा ने तो रात में फायरिंग की आवाज सुनाई देने की बात भी कही। फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर हमलोग देश लौट आए हैं। आगे स्थिति सुधरने तक ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने छात्रों से बातचीत का वीडियो भी जारी किया है।
#WATCH | Air India special flight carrying around 242 passengers from Ukraine reaches Delhi pic.twitter.com/ctuW0sA7UY
— ANI (@ANI) February 22, 2022विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 23 Feb 2022
यूक्रेन की स्थिति पर क्या कहा छात्रों ने
भारत लौटने वाले कई भारतीय यूक्रेन में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र हैं। छात्रों ने जमीनी हालात का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में स्थिति तो शांतिपूर्ण है लेकिन काफी लोगों में भविष्य को लेकर काफी दहशत है। छात्रों ने कहा कि हमने दूतावास की सलाह का पालन किया है जिसमें छात्रों को जल्द से जल्द देश छोड़ने के लिए कहा गया है। छात्रों ने कहा कि हमें अपने वतन लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। इसके अलावा एक छात्र शिवम चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि वहां कुछ ज्यादा नहीं हो रहा है। फिलहाल शांतिपूर्ण स्थिति है। लेकिन जिस तरह से चीजें चल रही हैं, लोग क्या कह रहे हैं, हमें नहीं पता कि आने वाले दिनों में क्या होगा। एक अन्य छात्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि उसके माता-पिता अब काफी राहत महसूस कर रहे हैं कि संकट के बीच उसने यूक्रेन छोड़ दिया है। एक और छात्रा ने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में स्थिति अभी इतनी खराब नहीं हुई है जितनी पूर्वी यूक्रेन में हो रही है। छात्रा ने बताया कि लगभग सभी सीमाओं पर रूस की आर्मी की तैनाती है। कभी भी आक्रमण हो सकता है। सीमाओं पर भारी संख्या में रूस के हथियार और वॉर टैंक रखे गए हैं।
#WATCH | "The situation is peaceful right now but the tension seems to be building up, feeling good after returning home," said Shivam Chaudhary who is pursuing MBBS in Ukraine said at Delhi airport pic.twitter.com/Vsj31sSTzi
— ANI (@ANI) February 23, 2022
#WATCH | "As a student, I feel it's panic there (Ukraine). Feeling relieved after arriving here," said an Indian student pursuing a medical course in Ukraine after landing at Delhi airport amid the Ukraine crisis pic.twitter.com/xvfVYwNinO
— ANI (@ANI) February 23, 2022
अतिरिक्त उड़ानों का संचालन
इस बीच, यूक्रेन में जारी उच्च स्तरीय तनाव को देखते हुए भारत ने अतिरिक्त उड़ानों को संचालित करने का फैसला किया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास के मुताबिक, कीव से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी(दो उड़ानें) और 6 मार्च, 2022 को संचालित होंगी।