{"_id":"5b57e3364f1c1bc57a8b6582","slug":"watch-more-than-50-videos-then-kill-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से ज्यादा वीडियो देखकर सीखा मर्डर करके सबूत मिटाना, फिर पत्नी को उतारा मौत के घाट ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
50 से ज्यादा वीडियो देखकर सीखा मर्डर करके सबूत मिटाना, फिर पत्नी को उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विल्लुपुरम
Updated Wed, 25 Jul 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Murder
तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी का मर्डर करने के लिए 50 से ज्यादा वीडियो देखे। आरोपी ने वीडियो देखकर मर्डर करने और सबूत मिटाने का तरीका सीखा। इसका खुलासा आरोपी के फोन की जांच करने के बाद हुआ। घटना तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले की है। जिसे 15 जुलाई को अंजाम दिया गया।
आरोपी को शक था कि उसकी 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी का पड़ोसी से अफेयर चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने से पहले अपने स्मार्टफोन पर करीब 50 से ज्यादा 'मर्डर ट्यूटोरियल' देखे। इन वीडियो के माध्यम से आरोपी ने हत्या करना और उसके सबूत मिटाने का तरीका सीखा। आरोपी ने परिजनों को बताया कि उसकी पत्नी की तालाब में नहाते हुए डूबने से मौत हो गई है।
लेकिन जब पुलिस ने इसकी जांच की तो इस बात का खुलासा हुआ। हालांकि पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी रामदास ने बताया कि उसने पत्नी के मुंह में मिट्टी भरकर उसकी हत्या की थी। आरोपी 20 साल के मुंबई में रह रहा था। 4 साल पहले ही उसकी शादी पुष्पा से हुई थी। इनकी एक बेटी भी है। चार महीने पहले वह अपनी पत्नी के साथ अपने गांव विल्लुपुरम आ गया था। यहां दोनों में झगड़ा होने लगा था जिसके बाद पुष्पा अपनी मां के घर चली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने सॉफ्टवेयर के जरिए डिलीट वीडियो की रिकवरी की। पुलिस को शक था इसलिए आरोपी का फोन कब्जे में ले लिया था। जांच के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।