Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Was there a reconciliation between Congress and TMC? Indications from dinner party held at Rahul Gandhi house

West Bengal: क्या कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच सुलह हुई? राहुल गांधी के घर हुई डिनर पार्टी से मिले संकेत

Sat, 09 Aug 2025 10:04 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 09 Aug 2025 10:04 AM IST
सार

विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर टीएमसी और कांग्रेस के बीच तनाव पैदा हो गया था। हाल ही में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी में पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन की समाप्ति की बात कही थी। उन्होंने एकला चलो रे दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस लगातार टीएमसी के निशाने पर रही है। मगर गुरुवार शाम को राहुल गांधी की डिनर पार्टी में हालात बदले नजर आए।

विज्ञापन
Was there a reconciliation between Congress and TMC? Indications from dinner party held at Rahul Gandhi house
डिनर पार्टी में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करते टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी। - फोटो : PTI

विस्तार

अगले साल होने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के बीच सुलह होने के संकेत नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के घर पर हाल ही में हुई विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं की डिनर पार्टी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। डिनर पार्टी में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के साथ टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी भी पहुंचे। इस दौरान वे कई मुद्दों पर राहुल गांधी से बात करते नजर आए।
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर टीएमसी और कांग्रेस के बीच तनाव पैदा हो गया था। हाल ही में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी में पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन की समाप्ति की बात कही थी। उन्होंने एकला चलो रे दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस लगातार टीएमसी के निशाने पर रही है। मगर गुरुवार शाम को राहुल गांधी की डिनर पार्टी में हालात बदले नजर आए। 
विज्ञापन


टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने डिनर पार्टी में भाग लिया। उन्होंने राहुल गांधी से बात की। दोनों नेताओं ने अलग-अलग विस्तार से बातचीत की। इसमें बनर्जी ने गांधी को बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर टीएमसी के विरोध के बारे में जानकारी दी। कांग्रेस और टीएमसी ने मानसून सत्र के दौरान कई मुद्दों पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ मुखर रहने वाले  अपने नेता अधीर रंजन चौधरी को पीसीसी प्रमुख के पद से हटा दिया है। उनकी जगह शुभंकर सरकार को नामित किया गया है। राजनीतिक पर्यवेक्षक बंगाल में  अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व के बीच संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिशों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। 2011 में ममता बनर्जी वामपंथी सरकार को हटाकर सत्ता में आई थीं और कांग्रेस उनके साथ गठबंधन में थी।


तब से राज्य में कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार गिरता गया है और 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। वाम दलों के साथ गठबंधन के ज़रिये पार्टी को पुनर्जीवित करने की कोशिशें नाकाम रहीं और कई लोगों ने इसे एक बड़ी भूल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed