{"_id":"597d90944f1c1b201f8b4592","slug":"was-the-cia-responsible-for-the-crash-of-air-india-s-boeing-707-which-was-carrying-homi-bhabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की वजह से हुई थी परमाणु वैज्ञानिक होमी भाभा की मौत! ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्या अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की वजह से हुई थी परमाणु वैज्ञानिक होमी भाभा की मौत!
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
होमी जहांगीर भाभा की मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA इस दु्र्घटना के लिए जिम्मेदार है? क्या एयर इंडिया बोइंग 707 प्लेन क्रैश हुआ था? या फिर ये दुर्घटना किसी साजिश का हिस्सा थी? बार-बार ये सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि एयर इंडिया बोइंग 707 वह विमान था, जिसमें मीटिंग के लिए वियना जा रहे भारत की परमाणु स्थापना के प्रमुख होमी भाभा यात्रा कर रहे थे। ये विमान स्विस आल्प के मांट ब्लान्स में क्रैश हो गया था। इस प्लेन क्रैश में महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ये मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ दिन पहले मांट ब्लान्स में उस दुर्घटना से जुड़े लोगों के बॉडी पार्टस और जहाज के इंजन के पार्ट मिले थे। 1950 और 1966 में हुई दो अलग अलग घटनाओं में लगभग 165 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
TBRNews.org नाम की वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 11 जुलाई 2008 को एक पत्रकार ग्रेगरी डगलस और CIA के अधिकारी रॉबर्ट टी क्राओली के बीच बातचीत हुई थी जिसमें रॉबर्ट ने होमी भाभा को खतरनाक इंसान बताया था। क्योंकि भारत ने 60 के दशक में परमाणु बम पर काम शुरू कर दिया था और होमी भाभा भारत की परमाणु स्थापना के प्रमुख थे। रॉबर्ट के मुताबिक रूस, भारत की मदद कर रहा था।
भाभा चाहते थे कि भारत की सुरक्षा के लिए परमाणु बम बने। लेकिन उनके इस सपने के पूरा होने से पहले ही प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस विमान दुर्घटना का रहस्य आज तक नहीं खुल पाया है।