फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   warrant B issued against former MLC and bsp leader Vineet

पूर्व एमएलसी विनीत के खिलाफ वारंट बी जारी, लाया जाएगा वाराणसी

Mon, 01 Aug 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 Aug 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
warrant B issued against former MLC and bsp leader Vineet

रंगदारी के मामले में आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व एमएलसी व बसपा नेता विनीत के खिलाफ वारंट बी जारी किया गया है। सीजेएम अभय श्रीवास्तव की कोर्ट ने रोहनिया थाने में दर्ज 5 करोड़ रंगदारी के मामले में विनीत के खिलाफ वारंट बी जारी किया है। कोर्ट ने विनीत को 8 जुलाई को तलब किया है। अब पुलिस आरोपी मीरजापुर के पूर्व एमएलसी व बसपा नेता श्याम नारायण सिंह उर्फ अजय सिंह उर्फ विनीत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस की एक टीम रांची भेजी गई है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि विनीत ने स्थानीय पुलिस को चकमा देकर अपहरण के पुराने मामले में शनिवार को राची (झारखंड) सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी विनीत की पत्‍‌नी प्रमिला सिंह वर्तमान में जिला पंचायत मीरजापुर की अध्यक्ष हैं। विनीत के सरेंडर करने के बाद उसे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार भेज दिया गया था। हाल ही में रोहनिया में उसके खिलाफ पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। यह मामला अबलेशपुर निवासी कालोनाइजर व भाजपा नेता शशिकांत राजभर ने दर्ज कराया था। आपको बता दें कि पुलिस ने विनीत के गोला स्थित घर पर कुर्की की नोटिस भी चस्पा की थी। विनीत को चंदौली की सैयदराजा विधानसभा सीट से बसपा ने प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed