फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warning of severe heat and heatwave in many states of the country

Weather Alert: देश के इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, केरल में अगले 24 घंटे में मानसून के आसार

Wed, 29 May 2024 03:29 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 29 May 2024 03:29 PM IST
सार

Heatwave: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। उधर केरल में अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
Warning of severe heat and heatwave in many states of the country
कई राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। खासतौर पर लू (हीटवेव) से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। मौसम विभाग भी लगातार तमाम परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है। कुछ राज्यों में लू और गर्मी से आम लोगों की परेशानी और भी बढ़ सकती है। 

विज्ञापन


इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 मई को सात राज्यों के लिए गर्मी और लू की गंभीर स्थिति का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, बिहार के कुछ क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू के कुछ इलाकों, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत का रखें ध्यान
भीषण लू के दौरान आम लोगों को अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॉक्टर बताते हैं कि लू यानी हीटवेव से चक्कर आना, सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी परेशानियां हो सकतीं हैं।  

केरल में हो सकती है मानसून की शुरुआत 
अब सवाल यह है कि आखिर इस भीषण गर्मी से राहत कब मिलेगी? मौसम विभाग ने इसे लेकर एक राहत भरी खबर भी दी है। बताया गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मॉनसून की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों  में भी मॉनसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed