फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warning for terrorist attack on Hindon Airbase like Pathankot, Security beefed up

हिंडन एयरबेस पर पठानकोट जैसे आतंकी हमले का खतरा, बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 16 Sep 2016 07:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 07:06 AM IST
विज्ञापन
Warning for terrorist attack on Hindon Airbase like Pathankot, Security beefed up
- फोटो : file photo

जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर एयरफोर्स स्टेशनों पर आतंकी हमले की साजिश है। खुफिया एजेंसियों के हाई अलर्ट के बाद हिंडन एयरबेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एयरफोर्स के जवान 24 घंटे एयरफोर्स स्टेशन की बाउंड्री के आसपास गश्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर एयरफोर्स कर्मियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और एयरबेस के अंदर सामान लेकर जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की।

सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने आगाह किया है कि एयरफोर्स डे के आसपास उत्तर प्रदेश के सभी एयरबेस पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन पठानकोट जैसा बड़ा आतंकी हमला कर सकता है। इसके बाद खुफिया एजेंसी आईबी ने गृह मंत्रालय और वायुसेना को अलर्ट कर दिया है। 

विज्ञापन

एयरफोर्स डे से पहले हमले का अलर्ट

Warning for terrorist attack on Hindon Airbase like Pathankot, Security beefed up

वेस्टर्न एयर कमांड के पीआरओ ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता ने बताया कि अलर्ट के बाद से हिंडन एयरबेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हिंडन एयरबेस में आने वाले सभी बाहरी लोगों के साथ वाहनों की भी सघन तलाशी की जा रही है। अगर जरूरत महसूस होती है तो एयरबेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) को स्थानीय पुलिस से भी मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं।  

हिंडन एयरबेस में एयरफोर्स डे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एयरफोर्स कर्मी परेड और एयर शो की प्रैक्टिस में जुटे हैं। एयरफोर्स डे पर तीनों सेनाओं के चीफ और कई विशिष्ट अतिथि हिंडन एयरबेस में जुटते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed